Jul 27, 2026 12:01 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Indo-MIM IPO की ग्रे मार्केट में मजबूत स्थिति बनी हुई है
- आज सोमवार को कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी मौका है

Indo-MIM IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका आज
IPO News: ग्रे मार्केट में Indo-MIM IPO की स्थिति लगातार मजबूत बनी हुई है। जिसकी वजह से मजबूत लिस्टिंग के संकेत अभी मिल रहे हैं। आईपीओ पहले दो दिन में ही 4 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। आज 27 जुलाई को कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी मौका है। बता दें, यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 13 जुलाई को खुला था।
कितना है प्राइस बैंड (Indo-MIM IPO Price band)
इंडो-एमआईएम आईपीओ का प्राइस बैंड 461 रुपये से 485 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 30 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14550 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। कंपनी की तरफ से अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 45 रुपये की छूट दी गई है। वहीं, कर्मचारियों के लिए 200000 शेयर रिजर्व भी रखे गए हैं। बता दें, यह एक मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।
कितना है आईपीओ का साइज (Indo-MIM IPO Size)
Indo-MIM IPO का साइज 3811.21 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.03 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए मौजूदा निवेशक 6.83 करोड़ शेयर बेच रहे हैं। यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 22 जुलाई को खुला था। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 1140.99 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
ग्रे मार्केट में दहाड़ रही है कंपनी (Indo-MIM IPO GMP Today)
आईपीओ की ग्रे मार्केट में स्थिति अच्छी बनी हुई है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 190 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि आईपीओ की 39 प्रतिशत के प्रीमियम लिस्टिंग के संकेत आज की तारीख में दे रहा है। बता दें, सबसे अधिक जीएमपी 213 रुपये और सबसे कम 168 रुपये प्रति शेयर रहा है।
किस कैटगरी में कितना गुना सब्सक्रिप्शन
आज 11 बजे तक के डाटा के अनुसार इस आईपीओ को कुल 6 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को सबसे 3.06 गुना, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटगरी में 1.13 गुना और एनआईआई कैटगरी में 21.58 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
फ्रेश इश्यू से जुटाए 400 करोड़ रुपये को कंपनी मौजूदा उधारी को चुकाने के लिए करेगी। बाकि बचे पैसों का उपयोग कंपनी जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए करेगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
