entertainment

Jan Nayagan Day 2: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा विजय की फिल्म का दूसरा दिन? शुक्रवार को हुई इतनी कमाई

July 24, 2026

Jul 24, 2026 11:21 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Jan Nayagan Box Office: जन नायकन का आज बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन था। थलापति विजय की फिल्म ने दो दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

Jan Nayagan Box Office Day 2

जन नायकन बॉक्स ऑफिस डे 2

थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म से जैसी उम्मीद की जा रही थी, फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर वैसी ही शुरुआत हुई। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। थलापति विजय की फिल्म ने दो दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कल और परसों वीकेंड है। हो सकता है, वीकेंड पर ये फिल्म और भी शानदार कलेक्शन करे।

जन नायकन का दूसरे दिन का कलेक्शन

थलापति विजय की फिल्म का आज सिनेमाघरों में दूसरा दिन था। sacnilk.com के मुताबिक, आज विजय की फिल्म ने रात 10 बजे तक 21.15 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की।

जन नायकनकमाई (नेट कलेक्शन)
डे 142.70 करोड़
डे 221.15 करोड़
टोटल कलेक्शन63.85 करोड़

जन नायकन का दो दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ की कमाई की थी। अब दो दिन की कमाई मिलाकर फिल्म का नेट कलेक्शन 63.85 करोड़ हो गया है। कल के मुकाबले आज फिल्म के कलेक्शन में कमी जरूर आई है। फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म ने 75 करोड़ की कमाई कर ली। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 112.50 करोड़ हो गया है।

Day 2 Box Office: किस भाषा में की कितनी कमाई?

फिल्म ने हिंदी भाषा में 1.85 करोड़ की कमाई की। तमिल भाषा में 17.95 करोड़ और तेलुगु भाषा में 1.35 करोड़ की कमाई की है।

जन नायकन के शोज की ऑक्यूपेंसी

शोज के ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 32.77 पर्सेंट रही। दोपहर में शोज की ऑक्यूपेंसी 37.23 पर्सेंट और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 47 पर्सेंट रही। रात के शोज की ऑक्यूपेंसी का डेटा अभी जारी नहीं किया गया। इस तरह आज के शोज की ऑक्यूपेंसी 39 पर्सेंट रही।

जन नायकन के बारे में

जन नायकन एक्टर के तौर पर तमिलनाडु के सीएम की आखिरी फिल्म है। अब विजय अपने राजनीतिक जीवन पर फोकस करेंगे। इस फिल्म को एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विजय के अलावा बॉबी देओल, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार नजर आए हैं। जन नायकन एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को सीबीएफसी से ए सर्टिफिकेट मिला है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)