world-news

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

July 24, 2026

UP Politics: ओवैसी मुरादाबाद के घनी मुस्लिम आबादी के बीच जनसभा करने वाले हैं जहां हजारों की भीड़ जुटने की उम्मीद है. रामपुर, संभल और अमरोहा की अधिकतर विधान सभा सीटें मुस्लिम बहुल मानी जाती हैं.

Written By : उबैदुर्रहमान |  Updated at : 24 Jul 2026 11:17 PM (IST)

Preferred Sources

asaduddin owaisi moradabad rally up assembly election 2027 aimim targets muslim votes ann यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

Source : @aimim_national

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयीं हैं. इसी क्रम में शनिवार को AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी मुरादाबाद के ऐतिहासिक जामा मस्जिद पार्क में शाम पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. ओवैसी की जनसभा को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और जिला प्रशासन से इजाज़त भी मिल चुकी है. ओवैसी मुरादाबाद के घनी मुस्लिम आबादी के बीच जनसभा करने वाले हैं जहां हजारों की भीड़ जुटने की उम्मीद है. 

मुरादाबाद और इसके आसपास के जनपदों रामपुर, संभल और अमरोहा की अधिकतर विधान सभा सीटें मुस्लिम बहुल मानी जाती हैं और यहां समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है. लेकिन AIMIM ने भी पिछले कुछ सालों में यहां अपना वोट बैंक मज़बूत कर लिया है. यही वजह है की संभल, कुन्दरकी और अगवानपुर जैसी नगर पालिका और नगर पंचायतों में पिछली बार AIMIM के उम्मीदवारों ने जीत हांसिल की थी. 

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

मुस्लिम वोटरों में बढ़त बनाने की कोशिश 

AIMIM नेता लगातार मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मज़बूत करने में जुटे हुए हैं. रामपुर जेल में सजा काट रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री मोहम्मद आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने का आदेश के बाद से राजनीति तेज़ हो गयी है. कल समाजवादी पार्टी के 8 सांसदों का एक प्रतिनिधि मंडल रामपुर पहुंचेगा, जहां वह जौहर युनिवेर्सिटी गेट पर धरना दे रहे छात्र -छात्राओं से मिलेंगे और जिला अधिकारी रामपुर अजय कुमार दिवेदी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौपेंगे. 

सपा का दिखावे का आरोप 

AIMIM नेता शादाब चौहान समाजवादी पार्टी पर जौहर यूनिवर्सिटी मामले में दिखावा करने का आरोप लगा रहे है. कल मुरादाबाद में असदुद्दीन ओवैसी मुस्लिम मतदाताओं के बीच आज़म खान और जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करेंगे और मुस्लिम मतदाताओं से AIMIM को मज़बूत करने की अपील करेगे. 

कई चेहरे होंगे AIMIM में शामिल 

कल असदुद्दीन ओवैसी के मंच पर कुछ बड़े चेहरे AIMIM में शामिल होंगे. यूपी की 200 विधान सभा सीटों पर AIMIM अपने प्रत्याशी खड़े करने की तैय्यारी में है ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए मुस्लिम बहुल सीटों पर ओवैसी के प्रत्याशी बड़ी चुनौती देंगे. 
यह भी पढ़ें: Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More

Published at : 24 Jul 2026 11:16 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola