entertainment

62 साल पुराना है कपूर परिवार से Helen का रिश्ता, दिए कई कल्ट क्लासिक गाने, लता दी-आशा ताई की आवाज ने मचाई धूम - karisma kapoor says helen shared 62 years association with kapoors give cult classic song in lata mangeshkar asha bhosle voice

July 24, 2026

दिग्गज अभिनेत्री हेलेन और कपूर परिवार के बीच एक लंबा एसोसिएशन रहा है। उन्होंने कपूर परिवार की चार जनरेशन के साथ काम किया, जिसके बारे में करिश्मा ने बा ...और पढ़ें

62 साल पुराना है कपूर्स और हेलेन का रिश्ता/ फोटो- Instagram

62 साल पुराना है कपूर्स और हेलेन का रिश्ता/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अपने आइकॉनिक ग्रेस और डांसिंग स्टाइल से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली दिग्गज अभिनेत्री हेलेन का डांस में कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं, फिर चाहे शम्मी कपूर के साथ 'ओ हसीना जुल्फों वाली' हो, 'यम्मा यम्मा' या फिर 'अई अई या करूं मैं क्या सुकू सुकू'।

हाल ही में अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने हेलेन के साथ कपूर खानदान के 62 साल पुराने खास रिश्ते के बारे में बात करते हुए कई दिलचस्प किस्से साझा किए। करिश्मा ने बताया कि हेलेन ने हिंदी सिनेमा की इस सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित फैमिली की चार-चार पीढ़ियों के साथ काम किया है।

62 सालों से कपूर परिवार से जुड़ी हैं हेलेन

'डांसिंग क्वीन' कही जाने वालीं हेलेन हाल ही में सोनी टीवी के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में बतौर खास मेहमान बनकर शामिल हुई थीं, जिसकी जज करिश्मा कपूर हैं। शो के दौरान करिश्मा ने हेलेन आंटी का स्वागत करते हुए अपने परिवार और उनके गहरे जुड़ाव को याद किया।

करिश्मा कपूर ने कहा, "कपूर फैमिली में हेलेन आंटी ने मेरे परदादा पृथ्वीराज कपूर से लेकर दादा राज कपूर, पिता रणधीर कपूर, चाचा ऋषि कपूर और मुझ तक हम सभी के साथ काम किया है। हमारा हेलेन जी के साथ 62 सालों का बेहद खूबसूरत और यादगार एसोसिएशन रहा है।"

Screenshot 2026-07-24 231751

कपूर परिवार की 4 पीढ़ियों संग किया काम

आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा में कदम रखने के साथ ही हेलेन कपूर परिवार के साथ जुड़ गई थीं। उन्होंने करिश्मा के परदादा पृथ्वीराज कपूर के साथ फिल्म 'इंसाफ' में काम किया था और राज कपूर के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अनाड़ी' में नजर आई थीं। कपूर खानदान में हेलेन का सबसे लंबा और सफल जुड़ाव शम्मी कपूर के साथ रहा। दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी थी और 'जंगली', 'तीसरी मंजिल', 'बॉम्बे टॉकीज' व 'दिल ने पुकारा' जैसी कई सुपरहिट फिल्में और यादगार गाने दिए।

इसके अलावा उन्होंने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'झूठा कहीं का' और रणधीर कपूर के साथ 'गिनी और जॉनी' व 'कच्चा चोर' में काम किया। वहीं, उन्होंने करीना कपूर के साथ फिल्म 'हीरोइन' और हाल ही में करिश्मा कपूर के साथ ओटीटी सीरीज 'ब्राउन' में स्क्रीन शेयर की।

Screenshot 2026-07-24 232048

लता मंगेशकर और आशा भोसले की आवाज का जादू

कपूर फैमिली और हेलेन की इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर अमर बनाने में हिंदी सिनेमा की दो महान बहनों लता मंगेशकर और आशा भोसले की सुरीली आवाज का सबसे बड़ा योगदान रहा।

आशा भोसले ने फिल्म 'तीसरी मंजिल' में 'ओ हसीना जुल्फों वाली', 'शान' का 'यम्मा यम्मा', 'जंगली' का 'अई अई या करूं मैं क्या सुकू सुकू' और 'चीन टाउन' का 'कहिए जी क्या लोगे' जैसे गानों को अपनी जादुई आवाज दी। वहीं, लता मंगेशकर ने फिल्म 'अनाड़ी' के मशहूर गाने 'नाइनटीन फिफ्टी सिक्स' में आवाज देकर इसे ऑल-टाइम फेवरेट बना दिया।