world-news

ट्रैफिक पुलिस का डायवर्जन प्लान जारी: आज से ITI तिराहे से पिपलानी पेट्रोल पंप के बीच 22 दिन सड़क बंद रहेगी - Bhopal News

October 27, 2026

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत गोविंदपुरा-भेल क्षेत्र में निर्माण कार्य अब और तेज होने जा रहा है। मेट्रो ट्रैक निर्माण के चलते आईटीआई तिराहा से पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहा तक के मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से परिवर्तित रहेगा। निर्माण कंपनी की सू

.

  • कम जगह और निर्माण के चलते पहले ही वाहन चालक हो रहे हैं परेशान

संकरी सड़क: पीक आवर्स में रोज लगता है लंबा जाम

आईटीआई तिराहा से पिपलानी पेट्रोल पंप तक के इस पूरे स्ट्रेच पर पहले से ही मेट्रो के पिलर और बैरिकेड्स लगे होने के कारण सड़क बेहद संकरी हो चुकी है। जगह कम होने की वजह से यहां रोजाना पीक आवर्स में लंबा जाम लगता रहा है और वाहन रेंग-रेंगकर निकलते हैं। लोग पहले ही इस रूट पर भारी दिक्कतों का सामना कर रहे थे। अब मुख्य मार्ग के 22 दिनों के लिए पूरी तरह बंद होने और वाहनों को तंग आंतरिक गलियों व इंडस्ट्रियल एरिया में मोड़े जाने से वाहन चालकों की परेशानी कई गुना बढ़ना तय है।

भेल, अवधपुरी, जेके रोड जाने वाले वाहन बदले रूट से निकलेंगे

1. प्रभात चौराहा से जेके रोड, मिनाल व पिपलानी जाने वाले वाहन

प्रभात चौराहा की तरफ से जेके रोड, मिनाल रेसीडेंसी या पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन आईटीआई तिराहा पुलिया से पहले गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया (सेक्टर-सी) में प्रवेश करेंगे। यहां से वाहन अनंत श्री अस्पताल के सामने से मुड़कर पिपलानी पेट्रोल पंप चौराहे की ओर निकल सकेंगे।

2. प्रभात चौराहा से गोविंदपुरा व अवधपुरी जाने वाले दो-पहिया और कारें

प्रभात चौराहा से गोविंदपुरा या अवधपुरी जाने वाले सभी हल्के वाहन (कारें) और दोपहिया चालक आईटीआई तिराहे से सीधे जाने के बजाय दाएं मुड़ेंगे और हेमा स्कूल तिराहे से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे डायवर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग का पालन करें और जल्दबाजी से बचें।

3. पिपलानी से प्रभात चौराहा / नर्मदापुरम रोड जाने वाले भारी वाहन

पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहे से प्रभात चौराहा की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन पिपलानी पेट्रोल पंप से बाएं मुड़कर पिपलानी थाने के सामने से निकलेंगे। इसके बाद महात्मा गांधी चौराहे से दाएं मुड़कर कैरियर कॉलेज तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा, प्रभात चौराहा और नर्मदापुरम रोड की तरफ जा सकेंगे।

4. पिपलानी से प्रभात चौराहा जाने वाले दो-पहिया और हल्के वाहन:

पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहे से प्रभात चौराहा की तरफ आने वाले दो-पहिया और कार चालक जुबली गेट से बाएं मुड़ेंगे। इसके बाद बरखेड़ा चौराहे से दाएं मुड़कर कैरियर कॉलेज तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा और प्रभात चौराहा की ओर निकल सकेंगे।

सुझाव: ट्रैफिक दबाव ज्यादा रहेगा, इसलिए वाहन चालक जल्दबाजी न करें

  • 15 से 20 मिनट का अतिरिक्त समय लेकर निकलें: गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया और भेल टाउनशिप के आंतरिक मार्गों पर भारी वाहनों और दोपहिया वाहनों का दबाव एक साथ बढ़ेगा। खासकर सुबह 9 से 11 और शाम 6 से रात 8:30 बजे के बीच इन संकरे रास्तों पर जाम की स्थिति बन सकती है।
  • हेमा स्कूल और केरियर कॉलेज तिराहे पर रहें सावधान: स्कूल और कॉलेज के समय इन मोड़ों पर वाहनों का दबाव ज्यादा रहेगा, इसलिए यहां गति नियंत्रित रखें।