Sep 15, 2026 01:19 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- Firstsource Solutions के शेयरों की कीमतों में आज 18 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
- कंपनी के शेयरों में उछाल की वजह ग्लोबल स्तर पर एआई की रफ्तार का धीमा पड़ना है
- इसी खबर ने कंपनी के शेयरों में तेजी लाई है

Firstsource Solutions के शेयरों में 17 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
Stock In News: एक तरफ घरेलू शेयर बाजारों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। लेकिन कुछ कंपनियों के शेयरों में इस गिरावट के वीपरीत तेजी देखने को मिल रही है। हम बात कर रहे हैं Firstsource Solutions की। आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 18 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। पिछले 7 कारोबारी दिन से गिरावट के बाद निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में फिर से उछाल देखा है। बता दें, यह तेजी आईटी कंपनियों के शेयरों में उछाल की वजह से देखने को मिली है। एआई के असर की वजह से मौजूदा समय में निवेशक परंपरागत आईटी कंपनियों पर दांव लगाने से बच रहे हैं।
ग्लोबल स्तर पर आईटी कंपनियों के शेयरों में उछाल की वजह से घरेलू स्तर पर भी स्थितियों में सुधार देखने को मिला है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल स्तर पर एआई के विकास की गति अगर थोड़ी सी कम हो तो स्थितियों में सुधार देखने को मिल सकता है।
बीएसई में कंपनी शेयर आज 247.75 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में यह 292.15 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
क्या करती है कंपनी
Firstsource Solutions आरपी संजीव गोयनका ग्रुप का हिस्सा है। मौजूदा समय में कंपनी वैश्विक स्तर पर मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्रदान करती है। कंपनी हेल्थकेयर, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल, कम्युनिकेशन्स, मीडिया टेक्नोलॉजी, रिटेल और यूटिलिटी सेगमेंट में सर्विसेज देती है।
भारतीय एआई कंपनियों को कैसा फायदा?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर एआई डेवलमेंट की रफ्ताकर कम रहती है तो भारतीय कंपनियों के लिए यह शानदार मौका बनेगा। यह उन क्लाइंट्स के लिए अच्छी स्थिति ले आएगा जो इस समय इंतजार कर रहे हैं। वो अब एआई और डिजिटल खर्च को बढ़ा सकते हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह ट्रेंड इंडियन एआई कंपनियों के लिए अच्छी स्थिति है। खासकर एआई लागू करने, क्लाउड ट्रांसफॉरमेंशन, गवर्नेंस और साइबर सिक्योरिटी के एरिया में और सुधार होगा।
एक्सपर्ट की क्या राय है?
My Advisor Alpha के टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले कहते हैं कि सिर्फ एक सत्र में ही यह शेयर अपने पुराने सभी एव्रेज को क्रॉस कर चुका है। वो कहते हैं कि स्टॉक अपने अगस्त हाई के स्तर को भी क्रॉस करन में सफल रहा है। ऐसे में यह मजबूत मोमेंटम को दर्शता है। भोसले के अनुसार इस स्टॉक का अगला रेसिस्टेंस स्तर 310 रुपये है। वहीं, 270 रुपये पर सपोर्ट प्राइस है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less