technology

लॉन्च होने से पहले ही अमेजन पर आए iQOO Buds, खुद कंपनी ने बताई लॉन्च डेट

August 15, 2026

Aug 15, 2026 06:12 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

iQOO Buds को हर बीट के लिए इंजीनियर्ड टैगलाइन के साथ दिखाया गया है। इनमें इन-ईयर डिजाइन और ओवल शेप का चार्जिंग केस है। चार्जिंग केस पर ब्रांडिंग की गई है। ये ईयरफोन iQOO Z11 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किए जाएंगे।

प्रोडक्ट्स के सुझाव

Loading Suggestions...

Loading Suggestions...

Loading Suggestions...

Loading Suggestions...

स्टाइलिश लुक औ दमदार साउंड वाली ईयरबड्स तलाश रहे हैं, तो आईकू के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। Vivo के सब-ब्रांड ने अब कन्फर्म कर दिया है कि iQOO Buds ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन अगले हफ्ते भारतीय बाजार में आने वाले हैं। ये ईयरफोन देश में Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। ऑफिशियल पोस्टर से आने वाले ईयरफोन का डिजाइन और कलर्स का पता चलता है। ये ईयरफोन iQOO Z11 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किए जाएंगे, जिसके बारे में पहले ही बताया जा चुका है कि इसमें 7,050mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट होगा। यह फोन भी Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

iQOO Buds

iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होने वाले हैं। इयरफोन की बिक्री अमेजन के माध्यम से की जाएगी।

इस दिन लॉन्च होगा iQOO Buds

आईकू ने एक एक्स पोस्ट और मीडिया रिलीज में घोषणा की कि आईकू बड्स इयरफोन 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होने वाले हैं। यह भी कंफर्म हो गया है कि इयरफोन की बिक्री अमेजन के माध्यम से की जाएगी। आईकू द्वारा साझा किए गए टीजर में आईकू बड्स को ब्लैक कलर में दिखाया गया है, हालांकि कंपनी अन्य शेड्स भी ला सकती है। इनमें इन-ईयर डिजाइन और ओवल शेप का चार्जिंग केस है। चार्जिंग केस पर ब्रांडिंग की गई है।

पोस्ट को इसे "हर बीट के लिए इंजीनियर्ड" टैगलाइन के साथ दिखाया गया है। आईकू बड्स के खास स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है।

iQOO Z11 के साथ आएंगे नए ईयरबड्स

आईकू बड्स TWS इयरफोन भारत में iQOO Z11 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किए जाएंगे। अपकमिंग फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट और एआई कैप्शन और एआई क्रिएशन समेत कई एआई पावर्ड फीचर्स के साथ आने की पुष्टि की गई है। इसमें 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.8 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 93.82 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी।

आईकू Z11 में 7050mAh की बैटरी होगी और भारत में इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम होगी। यह कन्फर्म हो गया है कि इसे Amazon पर ऑरोरा ग्रीन और सेलेस्टियल ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

Loading Suggestions...

Loading Suggestions...

Loading Suggestions...

Loading Suggestions...