IND vs SL 1st Test Day 1 : भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के डे-1 के अंत तक 288 रन बना लिए हैं. भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने इतिहास रच दिया है.
IND vs SL 1st Test Day 1 : भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के डे-1 के अंत तक 288 रन बना लिए हैं. भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने इतिहास रच दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/15/ind-vs-sl-1st-test-day-1-2026-08-15-18-02-50.jpg)
IND vs SL 1st Test Day 1 Photograph: (AFP)
IND vs SL 1st Test Day 1 : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से यानी 15 अगस्त से गाले में खेला जा रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल का समापन होने तक इंडियन क्रिकेट टीम ने 73 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं. भारत के लिए इस समय देवदत्त पडिक्कल (133) और ऋषभ पंत (27) बनाकर नाबाद बने हुए है, जो इस मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम की पारी को 288 रनों से आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर आएंगे.
इस मैच के पहले दिन के तीनों सेशन भारत के नाम रहे और श्रीलंका के गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते रहे. भारत के लिए पूरे दिन पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. इस मुकाबले के पहले दिन बारिश का खलल मैच में पड़ा. इस मैच को बारिश के चलते दो बार रोका गया. लंच के बाद खेल लगभग 1 घंटे से अधिक रुका लेकिन फिर तीसरे सेशन में भी बारिश ने खलल डाला, ऐसे में पहले दिन 90 ओवर की जगह सिर्फ 73 ओवर का खेल ही हो पाया.
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
पहले सेशन में भारत को लगा 1 झटका
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 11 ओवर में 47 रन जोड़े. भारत का पहला विकेट जायसवाल के रूप में गया. वो केएल राहुल के कॉल पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. यशस्वी ने 37 बॉल में 5 चौके के साथ 32 रनों की पारी खेली. भारत ने पहले सेशन में 27 ओवर में 1 विकेट पर 101 रन बनाए. पहले सेशन के अंत तक केएल राहुल 32 और देवदत्त पडिकक्ल 37 रन पर खेल रहे थे.
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
दूसरे सेशन में राहुल-पडिक्कल ने लगाया अर्धशतक
लंच के बाद बारिश हुई और खेल देरी से शुरू हुआ. इसके बाद दूसरे सेशन में देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर डाले. राहुल ने दूसरे सेशन के अंत तक नाबाद 63 रन नबाए वहीं पडिक्कल 84 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने दूसरे सेशन में कोई विकेट नहीं खोया और 53 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए.
Devdutt Padikkal's maiden Test 💯 and KL Rahul's patient knock powered India on Day 1 in Galle 👌#WTC27 | 📝: https://t.co/liWlnTP6ejpic.twitter.com/R8QLXHm0zz
— ICC (@ICC) August 15, 2026
तीसरे सेशन में देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक
इसके बाद जब टीम इंडिया के तीसरे सेशन की शुरुआत हुई तो केएल राहुल 77 रनों के निजी स्कोर पर चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए. इसके बाद पडिक्कल ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया. पडिक्कल ने 134 बॉल में 9 चौके और 1 छक्के के साथ 100 रन पूरे कर शतक जड़ दिया. ये उनके टेस्ट करियर का मेडन शतक भी हैं. इस सेशन में भारत को एकमात्र झटका कप्तान शुभमन गिल (16) के रूप में लगा था.
🚨 DEVDUTT PADIKKAL - FIRST INDIAN TO SCORE A TEST HUNDRED ON INDEPENDENCE DAY. 🚨 pic.twitter.com/GhZ46MLhWP
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 15, 2026
इसके बाद तीसरे सेशन के खेल का अंत होने तक देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत क्रीज पर नाबाद बने हुए थे. पंत 27 और पडिक्कल 178 बॉल में 12 चौके और 1 छक्के के साथ 131 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद बने हुए हैं. अब ये दोनों खिलाड़ी दूसरे दिन अपनी पारी को और बड़ा करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बाद 15 अगस्त के दिन शतक लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज