Instagram के नए टूल से iPhone यूजर्स के लिए Reels बनाना और भी आसान हो सकता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे ये टूल खुद वीडियो तैयार करने में मदद करेगा.
Written By : हिमांशु तिवारी | Updated at : 28 Aug 2026 04:17 PM (IST)

(क्या है Instagram का ये टूल)
Source : Pixabay
Instagram अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम करता रहता है. अब कंपनी एक ऐसे फीचर की तैयारी कर रही है जो Reels बनाने के तरीके को काफी आसान बना सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Instagram iPhone यूजर्स के लिए एक नए Magic Button जैसे फीचर पर काम कर रहा है. इसकी मदद से यूजर्स को Reel तैयार करने के लिए हर चीज खुद से एडिट करने की जरूरत कम होती है.
क्या है Instagram का Magic Button?
आपको बता दें कि Instagram का ये नया फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें Reel बनाना तो पसंद है लेकिन वीडियो एडिटिंग में ज्यादा समय नहीं लगाना चाहते हैं. Magic Button यूजर के चुने हुए फोटो और वीडियो को समझकर उन्हें एक तैयार Reel के रूप में बदलने में मदद करता है.
यानी आपको कई क्लिप्स को टाइमलाइन में लगाने, म्यूजिक के साथ सिंक करने और ट्रांजिशन चुनने जैसे काम खुद से करने की जरूरत कम पड़ती है.
यह भी पढ़ें: Instagram का अपडेट! Reels बनाने के लिए अब वीडियो काटने की झंझट खत्म
AI का भी होता है इस्तेमाल
इस फीचर की सबसे खास बात इसका AI बेस्ड होना है. Instagram पहले से ही अपने प्लेटफॉर्म पर AI और ऑटोमेशन से जुड़े कई फीचर्स पर काम कर रहा है. ऐसे में Magic Button भी यूजर के कंटेंट को समझकर बेहतर Reel तैयार करने में AI की मदद लेता है.
iPhone में कैसे काम करेगा?
दरअसल, इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सबसे पहले Instagram पर Reel बनाने के ऑप्शन में जाना होगा. इसके बाद फोन की गैलरी से अपनी पसंद के फोटो और वीडियो चुनने होंगे.
Magic Button इन मीडिया फाइल्स को एक साथ देखकर उनके हिसाब से Reel तैयार करने में मदद करेगा. इसमें क्लिप्स का क्रम, ट्रांजिशन, म्यूजिक और वीडियो की टाइमिंग जैसी चीजें ऑटोमैटिक तरीके से सेट की जाती हैं. इसके बाद यूजर तैयार वीडियो को देख सकेगा और जरूरत पड़ने पर उसमें बदलाव करके सीधे Instagram पर पोस्ट करता है.
Creators के लिए क्यों खास है ये फीचर?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Reels बनाने वाले Creators के लिए वीडियो एडिटिंग में काफी समय खर्च होता है. खासकर नए यूजर्स को सही म्यूजिक, ट्रांजिशन और क्लिप टाइमिंग चुनने में परेशानी होती है. Magic Button इस प्रोसेस को आसान करता है. इससे कम एडिटिंग एक्सपीरिएंस वाले लोग भी कुछ ही स्टेप्स में बेहतर दिखने वाली Reel तैयार कर पाएंगे. वहीं, जो Creators समय-समय पर रील्स पोस्ट करते हैं, उनके लिए ये फीचर बहुत काम आने वाला है.
यह भी पढ़ें:
YouTube को टक्कर देगा ये नया App! ऐसे हर महीने होगी मोटी कमाई

About the author हिमांशु तिवारी
स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.
इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.
Read More
Published at : 28 Aug 2026 04:17 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola