auto

इन लोगों के लिए Toll बिल्कुल FREE, जानें किसे मिलता है फायदा

August 28, 2026

इंडिया में अब जब भी लंबे सफर पर निकलते हैं तो आप हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करना पसंद करते हैं. लेकिन कई लोग हाईवे का नाम सुनते ही टोल के पैसों के बारें में सोचने लगते हैं. क्योंकि, नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करते समय टोल प्लाजा पर पैसे देना हर वाहन चालक के लिए अनिवार्य है. लेकिन हमारे देश में कुछ ऐसी खास श्रेणियां भी हैं जिनके लिए टोल टैक्स पूरी तरह से फ्री है.

टोल टैक्स फ्री का नाम सुनते ही आम लोगों के मन में अक्सर यह कंफ्यूजन रहता है कि क्या पुलिस, डॉक्टर, पत्रकार या सेना के हर व्यक्ति को यह छूट मिलती है या नहीं. अगर आप भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि सड़क पर किन लोगों का सफर बिल्कुल फ्री होता है तो चिंता की कोई बात नहीं है. चलिए आसान भाषा में आपको समझते हैं कि देश में किन-किन लोगों को टोल प्लाजा पर फ्री सेवा मिलती है और इस मुफ्त सफर को पाने की मुख्य शर्तें क्या हैं.

संवैधानिक पद और जन प्रतिनिधि

आपको बता दें कि, देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे प्रमुख व्यक्तियों को टोल टैक्स से पूरी तरह मुक्त रखा गया है. इस लिस्ट में भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यों के राज्यपाल, उप-राज्यपाल और देश के मुख्य न्यायाधीश शामिल हैं.

वहीं, इन लोगों के अलावा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, लोकसभा और राज्यसभा के अध्यक्ष, हाईकोर्ट के जज, सांसद  और विधायक/विधान परिषद सदस्य जब अपने आधिकारिक दौरे या वाहनों में यात्रा करते हैं तो उनसे कोई टोल फीस नहीं वसूली जाती है.


इन लोगों के लिए Toll बिल्कुल FREE, जानें किसे मिलता है फायदा

Image Credit- AI Generated

यह भी पढ़ें: महंगे EV की छवि बदलेगी Ather? इन फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है सस्ता स्कूटर

सेना, पुलिस और रक्षा बल

वहीं, इसके अलावा देश की सुरक्षा में तैनात रक्षा बलों और इमरजेंसी सेवाओं को भी टोल में पूरी छूट दी गई है. मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के तहत आने वाले थल सेना, नौसेना और वायुसेना के आधिकारिक वाहन टोल फ्री होते हैं.

जबकि इसके अलावा वर्दी में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (जैसे BSF, CRPF, CISF), राज्यों की पुलिस फोर्स, पैरामिलिट्री जवान, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ भी बिना टोल दिए सफर कर सकती हैं. ध्यान रहे कि यह छूट मुख्य रूप से ड्यूटी के दौरान या आधिकारिक वाहनों पर ही लागू होती है.

आपातकालीन वाहन को भी है छूट

बता दें कि, सड़क पर किसी की जान बचाने या अंतिम संस्कार से जुड़ी गाड़ियों को भी पूरी तरह टोल फ्री रखा गया है. इसमें मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस और शव वाहन शामिल हैं.

वहीं, इनके अलावा देश के सर्वोच्च सैन्य वीरता पुरस्कार जैसे परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित शूरवीरों को भी फोटो पहचान पत्र दिखाने पर टोल में छूट मिलती है. इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई गाड़ियों को भी टोल टैक्स नहीं देना पड़ता.


इन लोगों के लिए Toll बिल्कुल FREE, जानें किसे मिलता है फायदा

Image Credit- AI Generated

टोल फ्री सफर के लिए होना यह जरूरी

जानकारी के लिए बता दें कि, अक्सर लोग सोचते हैं कि केवल कार्ड या वीआईपी स्टीकर दिखाकर ही टोल माफ हो जाएगा लेकिन अब डिजिटल दौर में नियम बदल चुके हैं. छूट पाने वाली श्रेणी के सभी वाहनों के लिए NHAI द्वारा जारी विशेष Exempted FASTag गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगा होना अनिवार्य है.

यह खास फास्टैग केवल IHMCL के आधिकारिक पोर्टल से ही जारी किया जाता है किसी बैंक से नहीं. इसके अलावा अगर आप किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं तो आम नागरिक के तौर पर आप बेहद कम कीमत में लोकल रेजिडेंट का मंथली पास बनवाकर भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Tata Motors अब बनेगी TATA.CARS? जानें क्या है पूरा मामला