lifestyle

Liver Transplant: भाई ने बहन को दिया लिवर का हिस्सा, पहले घटाया कुछ दिनों में 12Kg वजन

August 28, 2026

गुजरात में एक भाई ने लिवर ट्रांसप्लांट में बहन की मदद के लिए अपना करीब 12 किलो वजन कम किया. लिवर की मरीज का नाम जल्पा शाह है उनके भाई ने एक नई जिंदगी देकर मिसाल कायम की है. जल्पा की उम्र 38 साल है सिर्फ एक मामूली से टाइफाइड की कंडीशन लिवर सिरोसिस तक पहुंच गई. इस साल जनवरी में जल्पा को लिवर सिरोसिस की शिकायत बताई गई और लिवर ट्रांसप्लांट के लिए कहा गया.

इस कंडीशन में सगे भाई-बहन अपने लिवर का हिस्सा देते हैं तो बेस्ट रहता है. जानें क्या है पूरा मामला…

32 साल के भाई ने दिया लिवर का हिस्सा

32 साल के शख्स का नाम जतिन है जिसने अपनी बहन को अपने लिवर का हिस्सा देने के फैसला किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक जतिन बहन जल्पा को लिवर तो दे सकता था, लेकिन इससे पहले उसका वजन और लिवर का फैटी होना प्रॉब्लम बन गया.

जतिन ने इसे एक चैलेंज की तरह लिया और अपने वजन को 45 दिनों में 12 किलो कम किया. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लिवर डोनेट करने के लिए मैच क्राइटेरिया और एक लेवल पर वजन का मेंटेन होना जरूरी है.

जतिन की ओर से लिवर देने के करीब 2 महीने बाद जल्पा ने नॉर्मल लाइफ को जीना शुरू किया और दोनों से बड़ी खुशी से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. एक भाई अपनी बहन की रक्षा का वादा राखी के धागे के साथ करता है.

जतिन ने इस वादे को पूरा करते हुए मिसाल कायम की. असल मायने में बहन के लिए भाई की ओर से इससे बेहतरीन गिफ्ट शायद ही हो. बताया जा रहा है कि जल्पा को रेयर ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस हुआ था.

डोनर का कैसा होना चाहिए लाइफस्टाइल

डॉ. विशाल कुमार चौरसिया (ग्रुप डायरेक्टर लिवर ट्रांसप्लांट, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नोएडा एक्सटेंशन) का कहते हैं कि है लिवर ट्रांसप्लांट के बाद डोनर को अपनी हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा सजग रहना चाहिए. डोनेशन के शुरुआती टाइम में बॉडी को प्रॉपर रेस्ट, डॉक्टर द्वारा बताई गई सावधानियों का पालन करना और नियमित फॉलोअप कराना जरूरी है.

लिवर डोनेट करने वाले इंसान को शराब और सिगरेट से दूर रहना चाहिए. डाइट बैलेंस होनी चाहिए, इसमें प्रोटीन, फाइबर, फल और हरी सब्जियां जरूर शामिल हो. एक्सपर्ट की सजेस्ट की हुई एक्सरसाइज, पूरी नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से बॉडी जल्दी रिकवर करती है और लंबे समय तक सेहत अच्छी बनी रहती है.

मनीष रायसवाल

मनीष रायसवाल

मनीष रायसवाल वर्तमान में टीवी9 डिजिटल में लाइफस्टाइल बीट पर बतौर टीम लीड काम कर रहे हैं. मनीष के करियर की शुरुआत साल 2015 से इंडिया न्यूज के डिजिटल प्लेटफार्म Inkhabar के साथ बतौर सब एडिटर हुई थी. अलग-अलग पड़ावों को पार करते हुए इन्होंने इंडिया न्यूज, अमर उजाला और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. 2009 से 2012 के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया से बीए ऑनर्स मास मीडिया में ग्रेजुएशन और 2012-13 के बीच देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (दिल्ली) से डिप्लोमा करने के बाद मनीष पत्रकारिता से जुड़े हैं. मनीष लाइफस्टाइल के अलावा, हेल्थ, सोशल, वुमेन और बाल विकास और ट्रैवलिंग जैसे विषयों पर लिखना पसंद करते हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े ज्यादातर टॉपिक्स पर इन्हें नई चीजें सीखने का शौक है.

Read More

google button