technology

iPhone 18 Pro Max के फीचर्स और कीमत लीक! 48MP कैमरा और 5400mAh बैटरी से होगा लैस

August 16, 2026

iPhone 18 Pro Max के फीचर्स और कीमत लीक! 48MP कैमरा और 5400mAh बैटरी से होगा लैस

iPhone 18 Pro LeaksImage Credit source: एपल

एपल के अगले प्रीमियम आईफोन को लेकर लीक्स और अफवाहों का दौर जारी है. आईफोन 18 प्रो मैक्स को सितंबर 2026 में आईफोन 18 प्रो और कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में पिछले मॉडल जैसा डिजाइन मिल सकता है, जबकि परफॉर्मेंस के लिए नया ए20 प्रो चिपसेट दिया जा सकता है. इसके अलावा 48 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे और 5400mAh बैटरी जैसे फीचर्स भी सामने आए हैं.

पुराने डिजाइन में आ सकता है नया आईफोन

आईफोन 17 प्रो मैक्स में एपल ने कैमरा आइलैंड के साथ बड़ा डिजाइन बदलाव किया था. अब आईफोन 18 प्रो मैक्स में किसी बड़े नए डिजाइन बदलाव की उम्मीद कम है और यह पिछले मॉडल के डिजाइन को ही बरकरार रख सकता है. फोन में 6.9 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है. इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस हो सकती है.

कैमरे में मिल सकता है 48MP का ट्रिपल सेटअप

कैमरा की बात करें तो आईफोन 18 प्रो मैक्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 48 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. यानी कैमरा सेटअप में तीनों रियर सेंसर 48 मेगापिक्सल के हो सकते हैं.

A20 Pro चिपसेट और 5400mAh बैटरी की उम्मीद

परफॉर्मेंस के लिए आईफोन 18 प्रो मैक्स में ए20 प्रो चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो 2 नैनोमीटर प्रोसेस पर आधारित हो सकता है. इसके साथ एपल का 6-कोर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट यानी जीपीयू दिया जा सकता है. फोन में 5400mAh की बैटरी मिलने की बात सामने आई है, जो 25 वॉट वायरलेस मैगसेफ चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो लीक के मुताबिक 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,52,900 रुपये में आ सकता है.

सितंबर में लॉन्च संभव

आईफोन 18 प्रो मैक्स को आईफोन 18 प्रो और एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन के साथ सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. अफवाहों के मुताबिक लॉन्च 8 सितंबर से 14 सितंबर के बीच हो सकता है. हालांकि, ये सभी जानकारियां फिलहाल लीक्स, अफवाहों और अटकलों पर आधारित हैं. कीमत की बात करें तो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,52,900 रुपये बताई गई है.

ये भी पढ़ें: UPI पेमेंट में बड़ा खेल! नकली ऐप दिखाएगा सक्सेस, खाते में नहीं आएंगे पैसे

विशाल मैथिल

विशाल मैथिल

भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.

Read More

google button