ओटीटी लवर्स को हर वीक ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि इस वीक कौन सी फिल्म नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

1/11![]()
शनिवार को दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखी जा रहीं ये फिल्में
नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग का हर किसी को ब्रेसब्री इंतजार रहता है। ओटीटी लवर्स को हर वीक ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि इस वीक कौन सी फिल्म नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। आज हम आपको नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। नेटफ्लिक्स पर आज सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 10 फिल्में। ये रही लिस्ट-

2/11![]()
गट्टा कुश्ती 2
बॉक्स ऑफिस तक कामयाबी के झंडे गाड़ने के बाद अब स्पोर्ट्स ड्रामा एक्शन कॉमेडी गट्टा कुश्ती 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ गई है। नेटफ्लिक्स पर आते ही ये तमिल मूवी नंबर-1 बन गई है। फिल्म में विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी स्टारर लीड रोल में हैं। ये साल 2022 में आई गट्टा कुश्ती का आधिकारिक सीक्वल है।

3/11![]()
मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'में दलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार कामई की है। लिस्ट में ये फिल्म दूसरे नंबर पर है।

4/11![]()
इधायम मुरली
'इधायम मुरली' (Idhayam Murali) साल 2026 की एक तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आकाश भास्करन ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका अथर्व (Atharvaa) ने निभाई है, जो दिवंगत अभिनेता मुरली के बेटे हैं। ये एक खूबसूरत और अधूरी लव स्टोरी पर आधारित है, जिसे शानदार रेटिंग मिली है। लिस्ट में ये फिल्म तीसरे नंबर पर है।

5/11![]()
पेड्डी
राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी इस लिस्ट में नंबर 4 पर पहुंच गई है। फिल्म में जाह्नवी कपूर ने लीड हीरोइन का किरदार निभाया है। मूवी में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु अहम किरदार में हैं।

6/11![]()
द लास्ट हाउस
7 अगस्त 2026 को Netflix पर रिलीज हुई 'द लास्ट हाउस' एक अमेरिकी साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे लुई लेटेरियर ने निर्देशित किया है। इसमें ग्रेटा ली और वैगनर मौरा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक ऐसे परिवार की कहानी है जो रहस्यमय आपदा के कारण अपने घर में फंस जाता है और जीवित रहने के लिए संघर्ष करता है। इस लिस्ट में ये फिल्म नंबर 5 पर है।

7/11![]()
कॉन सिटी
अर्जुन दास और अन्ना बेन अभिनीत फिल्म 'कॉन सिटी' जून में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 24 जुलाई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। हरीश दुरैराज द्वारा निर्देशित फिल्म 'कॉन सिटी' एक असामान्य ठगों के समूह की कहानी है, जो कर्नाटक के मुल्की में एक छोटा होटल चलाते हुए एक मध्यमवर्गीय परिवार होने का दिखावा करते हैं। टॉप 6 की लिस्ट में ये फिल्म दूसरे नंबर पर है।

8/11![]()
इक्का
सनी देओल की फिल्म इक्का आज नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है जिसमें अक्षय खन्ना ने भी अहम किरदार निभाया है।

9/11![]()
स्पाइडर मैन होमकमिंग
'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' (2017) मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की एक लोकप्रिय सुपरहीरो फिल्म है। ये फिल्म नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

10/11![]()
स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम
नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग में 'स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम' 9वें नंबर पर है।

11/11![]()
पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो हाल में नेटफ्लिक्स पर आई है और आते ही छाई हुई है। तीन हीरोइन के बीच फंसे आयुष्मान की कॉमेडी फिल्म OTT ऑडियंस को पसंद आ रही है। ये फिल्म आज नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।

peddi Netflix
Hindi NewsफोटोमनोरंजनNetflix Top 10: शनिवार को दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखी जा रहीं ये फिल्में, 8 हफ्ते से लिस्ट से नहीं हटी ये मूवी