भारत-श्रीलंका गॉल टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। बारिश के बाद मैच शुरू होने पर भारत के 4 विकेट गिर चुके हैं, जबकि पडिक्कल क्रीजे पर डटे हैं।
IND vs SL 1st Test day 2
- Published: 16 Aug 2026, 03:34 PM IST
- Last Updated: 16 Aug 2026, 03:34 PM IST
IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल के मैदान पर खेला जा रहा है। शनिवार, 15 अगस्त से शुरू हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए थे।
मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया. यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हुए, जबकि कप्तान शुभमन गिल 16 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या का शिकार बने। इसके अलावा केएल राहुल ने 77 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन हाथ में चोट लग जाने के कारण उन्हें रिटायर आउट होना पड़ा। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय देवदत्त पडिक्कल 131 रन और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे थे।
बारिश के बाद दूसरे दिन का खेल शुरू
इस मुकाबले के दूसरे दिन बारिश के कारण दोपहर तक खेल शुरू नहीं हो सका था. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दोपहर 2:35 बजे से खेल दोबारा शुरू हुआ। भारत ने अपने पहले दिन के स्कोर 288/2 से आगे खेलना शुरू किया, जहां क्रीज पर ऋषभ पंत और देवदत्त पडिक्कल मौजूद थे।
दूसरे दिन भारत को लगे झटके, स्कोर 322 के पार
दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम को 318 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा, जब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 39 रन बनाकर केशरा नुवांथा की गेंद का शिकार बने। इसके बाद टीम के चार विकेट गिर चुके हैं और स्कोर 322 रन से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, देवदत्त पडिक्कल बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए क्रीजे पर डटे हुए हैं और एक शानदार पारी खेल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
- भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
- श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।