
अजीत अगरकर ने क्या फैसला किया? (PC-PTI)
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. गजब की बात ये है कि 4 ऐसे खिलाड़ियों को टीम में मौका मिला है जो कि पूरी तरह फिट ही नहीं हैं. जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें फिर भी टीम में जगह मिली है. सवाल ये है कि आखिर उन खिलाड़ियों को यहां मौका क्यों नहीं मिला जो कि पूरी तरह फिट हैं. जो खिलाड़ी पूरी तरह फिट ही नहीं हैं वो कैसे स्क्वाड में चुन लिए गए? सबसे बड़ा सवाल तो क्रुणाल पंड्या को लेकर है जिन्हें इस टीम में जगह ही नहीं मिली. वहीं वॉशिंगटन सुंदर आधी फिटनेस के साथ ही टीम में चुन लिए गए.
वॉशिंगटन का सेलेक्शन क्रुणाल पंड्या के साथ नाइंसाफी?
क्रुणाल पंड्या पिछले दो सालों से टी20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. इस खिलाड़ी ने आईपीएल में पिछले दो सीजन में आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की है. आईपीएल 2026 की बात करें तो क्रुणाल ने 37.66 की औसत से 226 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने 14 विकेट भी हासिल किए लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में सेलेक्ट नहीं किया गया. टीम इंडिया ने वॉशिंगटन सुंदर को ही बैक किया जिनकी बॉलिंग बेहद खराब चल रही है साथ ही वो पूरी तरह फिट भी नहीं हैं.
पिछले 7 मैच में 1 विकेट
वॉशिंगटन सुंदर ने पिछले 7 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ 1 विकेट हासिल किया है. सुंदर को आखिरी विकेट 17 जून, 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मिला था. आयरलैंड सीरीज और इंग्लैंड सीरीज में वो एक भी विकेट नहीं ले सके. बल्लेबाजी की बात करें तो पिछली पांच पारियों में सुंदर 3 बार सिंगल डिजिट स्टोरी पर आउट हुए हैं. उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है. इसके बावजूद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सुंदर को टीम में चुना है ये बड़ी चौंकाने वाली बात है.
T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More