auto

Hyundai Bayon की बुकिंग शुरू, Creta से छोटी SUV दिवाली तक होगी लॉन्च, Venue की होगी छुट्टी!

September 23, 2026

हुंडई ने अपनी नई मिड-साइज SUV Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी इसे अगले महीने फेस्टिव सीजन के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. ग्राहक Hyundai की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर 11,000 रुपये में बुकिंग कर सकते हैं. हुंडई भारतीय SUV लाइनअप में Bayon को Venue और Creta के बीच रखा जाएगा. इसका मतलब ये है कि यह SUV Creta से छोटी और Venue से बड़ी होगी.

Hyundai Bayon को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. कंपनी ने भी इसके डिजाइन से जुड़े कई टीजर जारी किए हैं. इसका डिजाइन बॉक्सी SUV की बजाय क्रॉसओवर जैसा हो सकता है. इसमें ऊपर की तरफ H-शेप LED DRLs और नीचे बंपर पर मुख्य हेडलैंप दिए गए हैं. फ्रंट में मजबूत लुक वाला स्किड प्लेट भी मिलेगा.

अंदर मिलेगा i20 जैसा केबिन

Bayon के इंटीरियर में नई जनरेशन Hyundai i20 से कई डिजाइन एलिमेंट लिए जा सकते हैं. इसमें दो कनेक्टेड स्क्रीन और सेंटर में फिजिकल HVAC कंट्रोल वाला पैनल मिलने की उम्मीद है. स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकल AC वेंट्स और डोर पैड भी i20 से मिलते-जुलते हो सकते हैं. कार में कई कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

इंजन और CNG का भी विकल्प

Hyundai Bayon में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. इसे मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है. यही इंजन Creta में भी इस्तेमाल होता है, हालांकि Bayon में इसकी पावर और ट्यूनिंग अलग हो सकती है. खास बात यह है कि Bayon में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट का विकल्प भी मिल सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह 4 मीटर से लंबी Hyundai की पहली CNG कार हो सकती है.

कितनी हो सकती है कीमत?

Hyundai Bayon की एक्स-शोरूम कीमत करीब 9 लाख से 14 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. इस SUV के जरिए Hyundai मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें- फिर लौटा छोटी गाड़ियों का क्रेज, Alto और S-Presso की बिक्री में 96% का उछाल, आखिर क्या है वजह?

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button