14

Image Credit : Getty
ताजे नींबू को लंबे समय तक फ्रेश रखने के ट्रिक
नींबू खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई ड्रिंक्स और घरेलू नुस्खों में भी काम आता है। लेकिन अक्सर ज्यादा नींबू खरीद लेने पर कुछ ही दिनों में उनका छिलका सूख कर गहरा पीला होने लगता है या उन पर फफूंद लग जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो नींबू को सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है। कुछ आसान तरीकों की मदद से आप नींबू को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
24
Image Credit : pixabay
पानी में डिबोकर नींबू को करें स्टोर
नींबू को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए पानी वाला तरीका काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले नींबू को साफ करके अच्छी तरह सुखा लें। अब एक एयरटाइट कांच या प्लास्टिक के कंटेनर में नींबू रखें और उसमें इतना साफ पानी डालें कि नींबू पूरी तरह डूब जाएं। कंटेनर को अच्छी तरह बंद करके फ्रिज में रख दें। पानी नींबू की नमी को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे उनका छिलका जल्दी सूखता नहीं है। समय-समय पर पानी बदलते रहें और नींबू इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छी तरह धो लें।
34
Image Credit : Gemini AI
पेपर या टिश्यू में लपेटकर रखें नींबू
नींबू को स्टोर करने का सबसे आसान तरीका है उन्हें एक-एक करके पेपर टॉवल या साफ टिश्यू पेपर में लपेटना। इसके बाद इन्हें जिप लॉक बैग या एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें। आप चाहे, तो एल्युमीनियम फॉयल में कटा नीबूं भी रख सकती है पेपर अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करता है, जिससे नींबू पर जल्दी फफूंद लगने का जोखिम कम हो सकता है। ध्यान रखें कि अगर कोई नींबू पहले से खराब या बहुत नरम है तो उसे बाकी नींबुओं के साथ स्टोर न करें।
और पढ़ें: Instant Thatte Idli: न भिगोना, न फर्मेंटेशन का झंझट, 15 मिनट में बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट इडली
44
Image Credit : Pixabay
तेल की कोटिंग से करें स्टोर
नींबू को फ्रिज में रखने से पहले उन पर बहुत हल्की तेल की परत लगाना भी एक तरीका है। इसके लिए नींबू को धोकर पूरी तरह सुखा लें। अब हाथों की मदद से उनके छिलके पर हल्का सा खाने वाला तेल लगाएं। ध्यान रखें कि तेल की मात्रा ज्यादा न हो।इसके बाद नींबू को एयरटाइट डिब्बे या फूड-सेफ बैग में रखकर फ्रिज में स्टोर करें। तेल की पतली कोटिंग नमी को बनाए रखने में मदद कर सकती है और नींबू के जल्दी सूखने की समस्या कम हो सकती है।
और पढ़ें: नेपाल का असली स्वाद लेना है तो जरूर खाएं ये 10 पारंपरिक फूड, हर डिश की है अलग कहानी
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.