Sep 08, 2026 10:55 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करके बंपर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है
- दरअसल, Unity Small Finance Bank अपने ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर बंपर ब्याज दे रहा है

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी रेट्स
अगर आप भी अपनी जमा पूंजी को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करके बंपर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, देश के जाने-माने स्मॉल फाइनेंस बैंक यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) अपने ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर बंपर ब्याज दे रहा है। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एफडी की नई ब्याज दरें 15 जुलाई, 2026 से लागू हैं। बता दें कि यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक इस दौरान एफडी करने पर अपने सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 8 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.50 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है। आईए जानते हैं अलग-अलग टेन्योर के लिए मिल रहे ब्याज दरों के बारे में विस्तार से।
यहां मिल रहा 5.50% तक ब्याज
शुरुआती समय अवधि की बात करें तो बैंक अब अपने सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से 14 दिन और 15 दिन से 45 दिन की एफडी पर 4.00 पर्सेंट का सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, 46 दिन से 60 दिन की समयावधि की एफडी पर 4.75 पर्सेंट, जबकि 61 दिन से 90 दिन और 91 दिन से 164 दिन की जमा पर ग्राहकों को 5.00 पर्सेंट ब्याज मिलेगा। इसके अलावा, 165 दिन से 6 महीने तक की एफडी पर ब्याज दर 5.50 पर्सेंट तय की गई है।
यहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज
मध्यम अवधि की बात करें तो बैंक 6 महीने से अधिक से 201 दिन और 202 दिन से 364 दिन की एफडी पर 6.25 पर्सेंट का दे रहा है। सबसे खास बात यह है कि 12 महीने (1 साल) की अवधि वाली एफडी पर बैंक 7.50 पर्सेंट का शानदार रिटर्न दे रहा है। हालांकि, 12 महीने 1 दिन से लेकर 500 दिन तक की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 6.50 पर्सेंट है। जबकि स्पेशल 501 दिन की एफडी पर ग्राहकों को सीधा 8.00 पर्सेंट का सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
लंबे टाइम के लिए इतना रिटर्न
दूसरी ओर 502 दिन से 18 महीने, 18 महीने से 700 दिन, 701 दिन, 702 दिन से 998 दिन, 999 दिन से 34 महीने, 34 महीने से 36 महीने तथा 36 महीने से 60 महीने तक की लंबी अवधि वाली एफडी पर ग्राहकों को 6.75 पर्सेंट का ब्याज मिलेगा। वहीं, 60 महीने से 120 महीने यानी 5 साल से 10 साल की सबसे लंबी अवधि की एफडी पर बैंक द्वारा 6.00 पर्सेंट की दर से ब्याज दिया जा रहा है।
सीनियर सिटीजन को भी बंपर रिटर्न
सीनियर सिटीजन ग्राहकों को बैंक ब्याज दरों में स्पेशल एडिशनल बेनिफिट ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 46 दिन से लेकर 10 साल तक की अधिकतर एफडी पर सामान्य दरों के मुकाबले 0.50 पर्सेंट (50 बेसिस प्वाइंट) तक का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजन्स को 12 महीने की एफडी पर 8.00 पर्सेंट और 501 दिन की स्पेशल एफडी पर सबसे ज्यादा 8.50 पर्सेंट का बंपर ब्याज मिल रहा है। इस तरह सीनियर सिटीजन ग्राहकों अब अपनी सेविंग्स पर 4.00 पर्सेंट से लेकर 8.50 पर्सेंट तक का धमाकेदार मुनाफा कमा सकते हैं।