business-finance

Hindustan Zinc ने Q1 रिजल्ट का किया ऐलान, नेट प्रॉफिट 143% बढ़ा, रेवन्यू में भी इजाफा

July 24, 2026

Jul 24, 2026 04:40 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Hindustan Zinc Q1 Results 2026: हिन्दुस्तान जिंक ने तिमाही नतीजों का ऐलान आज शुक्रवार को कर दिया है
  • कंपनी के नेट प्रॉफिट में 143 प्रतिशत का इजाफा हुआ है
Hindustan Zinc Q1 Results announced

हिन्दुस्तान जिंक के नेट प्रॉफिट में 143 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

Hindustan Zinc Q1 Results 2026: वेदांता की सब्सिडियरी कंपनी हिन्दुस्तान जिंक ने तिमाही नतीजों का ऐलान आज शुक्रवार को कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि अप्रैल से जून 2026 के दौरान कुल 5649 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 145 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2234 करोड़ रुपये रहा था।

रेवन्यू और EBITDA में भी बढ़ोतरी

कंपनी के ऑपरेशनल रेवन्यू में भी इजाफा हुआ है। जून क्वार्टर में कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 13033 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल आय 7591 करोड़ रुपये रहा था। हिन्दुस्तान जिंक का ऑपरेटिंग मार्जिन 38 प्रतिशत से बढ़कर एक साल में 52 प्रतिशत पहुंच गया है। बता दें, EBITDA के मोर्चे पर भी अच्छी सफलता मिली है। हिन्दुस्तान जिंक का कुल EBITDA पहले क्वार्टर में 8050 करोड़ रुपये रहा है। पिछली बार यह 3859 करोड़ रुपये रहा था।

किस सेगमेंट ने किया अच्छा प्रदर्शन

हिन्दुस्तान जिंक के लिए लेड, जिंक और सिल्वर भी सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। Lead और जिंक का रेवन्यू 6116 करोड़ रुपये से बढ़कर 9146 करोड़ रुपये रहा है। सिल्वर का रेवन्यू भी पहले क्वार्टर में बढ़ा है। पहली तिमाही की दौरान चांदी से कुल 3839 करोड़ रुपये का रेवन्यू करने को कहा था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा (Hindustan Zinc Share Price)

कंपनी के शेयर आज बीएसई में 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 531.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। बीते 6 महीने के दौरान हिन्दुस्तान जिंक के शेयरों का दाम 23 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, एक साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 19.30 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

3 साल में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 67 प्रतिशत और 10 साल में 174 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

लगातार डिविडेंड भी देती रही है कंपनी

हिन्दुस्तान जिंक उन चुनिंदा कंपनियों में से एक है जो निवेशकों लगातार डिविडेंड देती आ रही है। आखिरी बार कंपनी के शेयर इसी साल अप्रैल के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड मिला था। इससे पहले 2025 में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवशकों को एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड मिला था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें