sports

Harry Hoekstra: ऑस्ट्रेलिया को मिला नया मिचेल स्टार्क? गेंदबाज नहीं, कहर है ये!

October 19, 2026

Harry Hoekstra: ऑस्ट्रेलिया को मिला नया मिचेल स्टार्क? गेंदबाज नहीं, कहर है ये!

हैरी की कमाल गेंदबाजी (फोटो-GETTY IMAGES)

उम्र सिर्फ 20 साल लेकिन गेंदबाजी है बवाल. बात हो रही है विक्टोरिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैरी होएकस्ट्रा की जिन्होंने अपनी कमाल गेंदबाजी से सनसनी मचा दी है. बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज शेफील्ड शील्ड में आग उगल रहा है. अपने पहले ही मैच में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइव विकेट हॉल लेने वाले इस तेज गेंदबाज ने अब तस्मानिया टीम की कमर तोड़ दी. तस्मानिया के खिलाफ उन्होंने पूरे टॉप ऑर्डर को धराशायी करते हुए महज 46 रन देकर 5 विकेट झटक लिए. उनकी इस तूफानी गेंदबाजी के आगे तस्मानिया की टीम सिर्फ 241 रनों पर ढेर हो गई. हालांकि बेन मैक्डरमॉ ने पांचवें नंबर पर उतरकर शानदार 128 रन बनाकर अपनी टीम को बचाया.

हैरी होएकस्ट्रा हैं अगले मिचेल स्टार्क?

हैरी होएकस्ट्रा 20 साल की उम्र में जिस तरह से गेंद को दोनों ओर स्विंग करा रहे हैं. साथ ही अपनी पेस और बाउंस से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं, उसे देखकर ये लग रहा है कि ये खिलाड़ी आने वाले वक्त में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल सकता है. उनकी गेंदबाजी देखकर अभी से उनकी तुलना मिचेल स्टार्क और नैथन ब्रैकन जैसे गेंदबाजों से हो रही है. बता दें होएकस्ट्रा वैभव सूर्यवंशी को पहली गेंद पर आउट करने के बाद सुर्खियों में आए थे.

Just a cheeky 5-18 off 20-year-old Harry Hoekstra’s first 10 overs this morning 🤯 #SheffieldShield https://t.co/lo3fKnZcPE

— cricket.com.au (@cricketcomau) October 19, 2026

क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट मिलने से पहले करते थे ये काम

हैरी होएकस्ट्रा ने प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट मिलने से पहले परिवार के बिजनेस में काम किया था. वे छोटे शहर से आते हैं और क्लब क्रिकेट में कैसी साउथ मेलबर्न और कूनवारा लेंगोथा आरसीएल क्लब का प्रतिनिधित्व किया. होएकस्ट्रा ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के लिए भी खेले और अक्टूबर 2024 में उन्होंने इंडिया अंडर 19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट में वैभव सूर्यवंशी को पहली गेंद पर आउट किया था. साल 2026-27 सीजन से पहले विक्टोरिया से रूकी कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर वो शेफील्ड शील्ड में खेलने उतरे और दो मैचों में ही उन्होंने अपना नाम बना लिया है.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button