world-news

Uttarakhand Assembly Election 2027: उत्तराखंड में सत्ता वापसी की तैयारी? पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने बताई कांग्रेस की रणनीति

October 19, 2026

रिपोर्ट, योगेश सेमवाल, देहरादून: Uttarakhand Assembly Election 2027: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 (Uttarakhand Election 2027) में उत्तराखंड में (Uttarakhand) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं।  

सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी कांग्रेस बीजेपी सरकार (BJP Govt) के खिलाफ भ्रष्टाचार (Corruption), पेपर लीक (Paper leaks) और कानून व्यवस्था (, law and order) जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) ने पार्टी की मौजूदा रणनीति को लेकर कहा कि कांग्रेस (Congress) इस बार पहले से कहीं अधिक आक्रामक राजनीति कर रही है।

46 साल के राजनीतिक अनुभव का दिया हवाला

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्हें राजनीतिक जीवन में 46 साल हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस को इतनी आक्रामक राजनीति करते उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। 

उनका मानना है कि राजनीति में सफलता हासिल करने के लिए आक्रामक रुख अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से पार्टी को मजबूती के साथ जनता के मुद्दे उठाने की बात कहते रहे हैं।

भ्रष्टाचार-पेपर लीक पर सरकार को घेर रही कांग्रेस

हरक सिंह रावत ने राज्य सरकार (Uttarakhand Govt) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, पेपर लीक और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रही है। 

उन्होंने मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और आपराधिक घटनाओं का भी जिक्र किया। 

रावत के मुताबिक, कांग्रेस इन मुद्दों को केवल विधानसभा (Assembly) तक सीमित नहीं रख रही है, बल्कि सड़कों पर उतरकर भी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही है। 

पार्टी जनता से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी की भूमिका पर भी बोले हरक सिंह

हरक सिंह रावत ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सक्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि वे उत्तराखंड (Uttarakhand) से जुड़े मुद्दों को महत्व दे रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों और इंडिया गठबंधन की भूमिका को लेकर भी अपनी राय रखी।

रावत ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड की समस्याओं को लेकर प्रदेश से लेकर दिल्ली (Delhi) तक संघर्ष कर रही है। 

पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय है और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही है।

चुनाव से पहले संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर

उत्तराखंड में कांग्रेस के सामने आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है। ऐसे में पार्टी की आक्रामक राजनीतिक रणनीति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Congress: उत्तराखंड में कांग्रेस ने बनाए कई प्रभारी, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी, प्रदेश पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें:

https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk