
मराठी लुक के टिप्सImage Credit source: instagram
पारंपरिक मराठी लुक क्रिएट करना हो तो सबसे पहले आती है नौवारी साड़ी कैरी करना. ये 9-गज की पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साड़ी होती है, जिसे धोती स्टाइल में ड्रेप किया जाता है. इस साड़ी की खासियत ये होती है कि न सिर्फ ये देखने में खूबसूरत लगती है, बल्कि इसे कैरी करके आप आसानी से घूम-फिर सकती हैं. हालांकि महाराष्ट्रीयन लुक सिर्फ नौवारी साड़ी पहनकर ही पूरा नहीं होता है, बल्कि इसके लिए ट्रेडिशनल एसेसरीज बेहद जरूरी होती है. तभी आपको परफेक्ट लुक मिलता है.
अब उत्तर भारत में भी लड़कियां पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक क्रिएट करना पसंद करती हैं. खासकर गणेश विसर्जन के दौरान मराठी स्टाइल बहुत पसंद किया जाता है. अगर आपको भी इस गणपति विसर्जन में परफेक्ट मराठी लुक चाहिए तो जान लें कि नौवारी साड़ी के अलावा क्या-क्या चीजें जरूर कैरी करें.
पारंपरिक मराठी एसेसरीज
नथ जरूर करें कैरी
महाराष्ट्रीयन स्टाइल क्रिएट करना है तो मोतियों वाली पारंपरिक नथ जरूर पहनें, जिसमें रूबी या पन्ना जड़ा होता है और इसका आकार थोड़ा मछली जैसा होता है. आप अपने फेस के हिसाब से हैवी या लाइट वेट छोटी नथ कैरी कर सकती हैं.
कोल्हापुरी साज और ठुशी
आपको अगर क्लासिक महाराष्ट्रीयन लुक चाहिए तो कोल्हापुरी साज या ठुशी जरूर कैरी करें. ये सोने के लेयर वाले नेकलेस होते हैं जो मराठी संस्कृति की पहचान माने जाते हैं. इनमें डिजाइन भी पारंपरिक ही रहते हैं. कोल्हापुरी साज लंबा हार होता है, जिसमें गोल्ड के साथ पत्थरों और मोतियों की डिटेलिंग होती है और छोटे लटकन बने रहते हैं. इसी के साथ पान के पत्तों के पैटर्न होते हैं, वहीं ठुशी गले से लगा हुआ चोकर स्टाइल का हार होता है.
बुगड़ी जरूर करें कैरी
आपको अपना मराठी लुक कंप्लीट करने के लिए कान के ऊपरी हिस्से (कार्टिलेज) पर बुगड़ीया बागड़ी कैरी करनी चाहिए. ये भी यहां खास मौकों पर कैरी की जाने वाली पारंपरिक एसेसरीज है. जरूरी नहीं है कि आप इसके लिए कान छिदवाए, बल्कि ये प्रेस ऑन या क्लिप ऑन डिजाइन में आसानी से आपको बाजार में मिल जाएंगी.
बालों में गजरा
ईयररिंग, नथ और गले की एसेसरीज के अलावा जरूरी है कि आप अपने हेयर स्टाइल पर ध्यान दें. बालों का साफ-सुथरा जूड़ा बनाएं और इसें बेला के फूलों का गजरा कैरी करें. कम से कम इस गजरा की तीन से चार लेयर तो होनी ही चाहिए.
माथे पर चंद्रकोर
महाराष्ट्रीयन लुक की पहचान मानी जाती है चंद्रकोर बिंदी जो अर्धचंद्राकार शेप में होती है. अगर आप सारी चीजें कैरी करती हैं और ये छोटी सी बिंदी भूल जाती हैं तो कहीं न कहीं आपका लुक अधूरा लगता है. तो जरूरी है कि आप चंद्रकोर जरूर लगाएं.
ये भी पढ़ें: थाईलैंड का अनोखा मंदिर, यहां पूजा नहीं फैशन फोटोशूट कराने जाते हैं लोग

शशि सिंह
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.
Read More