Samsung Galaxy F70 Pro 5G की भारत में लॉन्चिंग जल्द होने वाली है। कंपनी ने Flipkart पर इसकी उपलब्धता कन्फर्म कर दी है। जानिए फोन के डिजाइन, संभावित फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी सभी जानकारी।
Galaxy F70 Pro 5G: Samsung के नए फोन की दिखी पहली झलक, ट्रिपल कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च।
- Published: 30 Jul 2026, 04:18 PM IST
- Last Updated: 30 Jul 2026, 04:18 PM IST
Samsung जल्द ही भारत में अपनी Galaxy F70 Series का दूसरा स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग टीज कर दी है। इसके साथ ही Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होगी। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट में फोन के कई अहम फीचर्स सामने आ चुके है। देखिए पूरी डिटेल्स।
सामने आया फोन का डिजाइन
Flipkart पर जारी टीजर के मुताबिक, Samsung Galaxy F70 Pro 5G को ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैट डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके रियर में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। कैमरा मॉड्यूल के साथ LED फ्लैश भी मिलेगा। वहीं, फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए जाने की संभावना है।
Galaxy F70e 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा
Samsung Galaxy F70 Pro 5G, कंपनी के Galaxy F70e 5G के बाद इस सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा। Galaxy F70e 5G को भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹13,999 रखी गई थी।
ये भी पढ़े-ः Redmi Note 17: 6 अगस्त को भारत में मारेगा एंट्री, 8000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
Galaxy F70e 5G के फीचर्स (संभावित)
Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है।
जल्द सामने आएंगे सभी फीचर्स
Samsung ने फिलहाल Galaxy F70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कंपनी ने पुष्टि की है कि आने वाले दिनों में फोन से जुड़ी और जानकारी साझा की जाएगी। ऐसे में उम्मीद है कि लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत से भी पर्दा उठ जाएगा।