UP TET 2026 Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (UP TET) 2026 OMR शीट स्कैन करने का काम पूरा कर लिया है, जिसके तहत अब आयोग UP TET 2026 का रिजल्ट जारी करने की तरफ आगे बढ़ रहा है. माना जा रहा है कि 15 अगस्त से पहले UP TET 2026 का रिजल्ट जारी हो सकता है. UP TET 2026 का आयोजन तब हुआ है, जब सुप्रीम कोर्ट में अपने एक फैसले में पहले पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए TET को अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में कई कैंडिडेट्स के मन में सवाल है कि UP TET का स्कोर कब तक के लिए वैलिड होगा. मसलन, कैंडिडेट्स जानना चाहते हैं कि क्या ऐसा होने जा रहा है कि UP TET का फिर से एग्जाम देना पड़े.
आइए, इस मामले को पूरा विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि UP TET 2026 का स्कोर कब तक के लिए वैलिड होगा. जानेंगे कि UP TET 2026 में कितने नंबर प्राप्त करने में पास होंगे. जानेंगे कि TET को लेकर देशभर में क्या बदलाव हो रहे हैं, जिसके तहत कैंडिडेट्स को दोबारा एग्जाम देना पड़ रहा है.
UP TET 2026 स्कोर-सर्टिफिकेट जिंदगी भर होता है वैलिड
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) की तरफ ही UP TET एक एलिजबिलिटी एग्जाम है, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से किया जाता है. इसे एग्जाम को पास करने वाले कैंडिडेट्स को सर्टिफिकेट दिया जाता है. ये सर्टिफिकेट जिदंगी भर के लिए वैलिड होता है. इस सर्टिफिकेट के आधार पर कैंडिडेट्स यूपी में प्राइमरी शिक्षक व TGT भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
UP TET 2026 पास करने के लिए कितने नंबरों की जरूरत
UP TET 2026 में पास होने के लिए क्वालीफाईंग नंबर निर्धारित किए गए हैं, जिसके तहत जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 60 फीसदी यानी 90 नंबर लाने पर पास माना जाएगा. तो वहीं SC, ST और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 55 फीसदी यानी 82.5 नंबर लाने होंगे. इतने नंबर लाने पर उन्हें पास माना जाएगा.
क्या दोबारा देना होगा एग्जाम?
UP TET एक एलिजिबिलिटी एग्जाम है. ऐसे में कम और अधिक स्कोर इसमें मायने नहीं रखता है. क्वालीफाईंग स्कोर मिलने पर कैंडिडेट्स को सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो जिंदगी भर के लिए मान्य होता है. ऐसे में स्कोर बढ़ाने के लिए दोबारा एग्जाम देने की जरूरत नहीं है.
MP में 3 साल TET की वैलिडिटी, इससे से ही नौकरी
देश के अधिकांश राज्यों में TET की वैलिडिटी जिंदगी भर है. हालांकि कुछ राज्य इसको लेकर बदलाव कर रहे हैं. मध्य प्रदेश ने TET को लेकर बदलाव किया है. मध्य प्रदेश में प्रस्तावित नियमों के अनुसार अब कैंडिडेट्स को TET स्कोर के आधार पर ही शिक्षक पदों पर भर्ती किया जाएगा. मसलन, शिक्षक भर्ती के लिए अलग से एग्जाम नहीं होगा. हालांकि TET की वैलिडिटी को 3 साल तक सीमित कर दिया है. इस बीच स्कोर बढ़ाने के लिए कैंडिडेट्स दोबारा एग्जाम दे सकते हैं.

मनोज भट्ट
पत्रकारिता में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.
Read More