entertainment

Exclusive: 'मुंज्या वाले लड़के को ले लो...' शाहरुख खान ने खुद की थी सिफारिश, 'किंग' में रोल मिलने पर बोले अभय वर्मा

August 28, 2026

Abhay Verma On King: ‘मुंज्या’ और ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉलीवुड के सबसे उभरते हुए युवा सितारे अभय वर्मा इन दिनों अपनी शानदार अदाकारी और बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. एक तरफ जहां उनकी एरियल एक्शन सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ दर्शकों और सेना के दिग्गजों से खूब तालियां बटोर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हर किसी की निगाहें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की मेगा बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ पर टिकी हैं. ‘किंग’ में भी अभय वर्मा दिखने वाले हैं. हाल ही में TV9 हिंदी डिजिटल के साथ की खास बातचीत में अभय वर्मा ने इस फिल्म में अपनी एंट्री और शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया.

अभय वर्मा ने उस जादुई पल का खुलासा किया जब उन्हें पता चला कि वो ‘किंग’ का हिस्सा बन चुके हैं. किसी भी उभरते कलाकार के लिए अपने सबसे बड़े रोल मॉडल के साथ स्क्रीन शेयर करना सबसे बड़े सपने के सच होने जैसा होता है. अभय ने बताया, “जब मुझे पता चला कि शाहरुख सर ने मेरा काम देखा और उन्होंने खुद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद सर से कहा-‘हां यार, वो मुंज्या वाला लड़का ले लो, अभय, वो इस रोल के लिए बहुत अच्छा रहेगा’, तो मेरे लिए ये विश्वास करना मुश्किल था. शाहरुख सर तक मेरा काम पहुंचा और उन्होंने मुझे इस बड़े प्रोजेक्ट के काबिल समझा, ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ब्लेसिंग है.”

अभय के लिए एक्टिंग वर्कशॉप

अभय ने आगे कहा कि शाहरुख खान जैसे लीजेंड के साथ काम करना सिर्फ एक्टिंग की वर्कशॉप नहीं है, बल्कि उनसे ये सीखना है कि एक इंसान और एक सुपरस्टार के तौर पर सेट पर हर किसी के प्रति कितना समर्पित और जमीन से जुड़ा हुआ रहा जाता है. फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात करते हुए अभय ने बताया कि ‘किंग’ में दर्शक उनका एक बिल्कुल अलग और अनोखा अवतार देखेंगे, जो उनके पिछले किरदारों से एकदम जुदा होगा.

‘किंग’ के प्लॉट में अभय का रोल और शाहरुख की सीख

इंडस्ट्री गलियारों और रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ एक हाई-ऑक्टेन इंटरनेशनल थ्रिलर है, जिसमें शाहरुख खान एक बेहद डार्क और किलर के अवतार में नजर आने वाले हैं. फिल्म में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी अहम किरदारों में हैं. इस विशाल कैनवस पर अभय वर्मा के रोल को लेकर काफी उत्सुकता है. फिल्म से जुड़े सूत्रों और मीडिया चर्चाओं के अनुसार, अभय इस एक्शन ड्रामा में एक बेहद अहम और टर्निंग-पॉइंट वाले युवा किरदार में नजर आएंगे, जो कहानी को एक नया मोड़ देता है.

शाहरुख खान के साथ काम करने के दौरान मिलने वाली सीख पर अभय ने बताया कि सेट पर किंग खान का हर शॉट के लिए किया जाने वाला परफेक्शन और दूसरों के किरदारों को भी निखारने का जज्बा ही, उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता बनाता है.

‘किंग’ की रिलीज टाइमलाइन और अभय का सफर

भारी वीएफएक्स और इंटरनेशनल स्टंट्स से लैस इस फिल्म पर तेजी के साथ काम चल रहा है. ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. ‘किंग’ पर अभय वर्मा ने कहा कि ये एक बहुत बड़े स्केल का सिनेमाई अनुभव है और अच्छी चीजों में थोड़ा वक्त लगता है. मेकर्स भारतीय सिनेमा को कुछ ऐसा देना चाहते हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया.

ये भी पढ़ें-

फिल्मों में कितना बदल गया बहन-भाई का किरदार? यश-नयनतारा ने Toxic में लिखी रिश्ते की नई कहानी

मिर्जापुर: द मूवी से हैवान तक, सितंबर में रिलीज के लिए तैयार हैं ये 5 धांसू फिल्में

बचपन में टीवी पर ऋतिक रोशन के गाने कॉपी करने से लेकर ‘सुपर 30’ में बैकग्राउंड जूनियर आर्टिस्ट बनने और अब सीधे शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की ‘किंग’ का अहम चेहरा बनने तक अभय वर्मा का ये सफर हर उस युवा के लिए मिसाल है, जो सपनों के दम पर मायानगरी मुंबई में अपनी पहचान बनाने आते हैं.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

google button