world-news

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान को 110 रन पर किया ढेर

August 28, 2026

England vs Pakistan: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को सिर्फ 110 रन पर आउट कर दिया. पहली पारी में इंग्लैंड को 180 रन से बढ़त मिल गया.

पाकिस्तानी बल्लेबाजों के खिलाफ इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई ओली रॉबिन्सन ने की. उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए, जबकि जोफ्रा आर्चर को तीन और जोश टंग को दो सफलताएं मिली. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लिए. उन्होंने पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने का मौका ही नहीं दिया.

पाकिस्तान की पहली पारी 110 रन पर समाप्त हुई. इंग्लैंड के 290 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम पूरे दबाव में दिखाई दी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा अजान अवैस 46 और सऊद शकील ने 16 रन बनाए.

इस दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा नहीं पार कर सका. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इस दौरान इतनी कसी हुई गेंदबाजी की कि पाकिस्तानी बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके. एक छोर पर विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ तो पाकिस्तान उससे उबर नहीं पाया.

ये भी पढ़ें: जानें कौन हैं सोनल दिनुशा? जिन्होंने भारत के खिलाफ 420 रन बनाकर लूटी महफिल

रॉबिन्सन और आर्चर का कहर

इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया. रॉबिन्सन की एक सीधी गेंद ने सऊद शकील को बोल्ड किया, जो 16 रन पर खेल रहे थे. उनके अलावा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट अपने नाम किए.

आर्चर की तेज बाउंसर से बल्लेबाज बचने में कामयाब नहीं हो सके और दबाव में आ गए, जिसमें उन्होंने कप्तान बाबर आजम का भी विकेट लिया. जोश टंग ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा और दो विकेट हासिल किए. इंग्लैंड के तीनों तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन का नतीजा पाकिस्तान के स्कोर पर साफ नजर आया.

पाकिस्तान पर 180 रन की बढ़त

290 रन के जवाब में 110 रन पर ऑलआउट होने के कारण पाकिस्तान 180 रन पीछे रह गया. यानी मैच की पहली बड़ी बढ़त इंग्लैंड के हाथ में है. अब मुकाबले का अगला चरण बेहद महत्वपूर्ण होगा. इंग्लैंड के पास अब अपनी भारी बढ़त को और बढ़ाने का मौका है, जबकि पाकिस्तान को वापसी के लिए जल्दी विकेट चटकाने होंगे, जो दूसरे इनिंग में बहुत मुश्किल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Forbes India List 2026: विराट कोहली सबसे महंगे सेलिब्रिटी, धोनी-सचिन भी टॉप-10 में; देखें पूरी लिस्ट