|
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/04/16/entertainment-1-2026-04-16-08-29-58.jpg)
Entertainment Photograph: (Entertainment)
Jul 23, 2026 11:50 IST
Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह की प्रलय में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस
रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय को लेकर नया अपडेट सामने आया है. खबर है कि इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी. हालांकि अभी मेकर्स की ओर से कुछ कंफर्म नहीं किया गया है.
Jul 23, 2026 10:52 IST
Entertainment News Live Updates: 'दुल्हनिया ले आएगी' में नजर आएंगी खुशाली कुमार
खुशाली कुमार को हाल ही में सीरीज 'सपने Vs एवरीवन 2' में देखा गया था, जिसमें उसकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था. वहीं, अब वो 'दुल्हनिया ले आएगी' में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Jul 23, 2026 10:43 IST
Entertainment News Live Updates: सलमान खान कैसे होते थे एग्जाम में पास? पापा सलीम खान ने खोला राज!
Entertainment News Live Updates: सलमान खान से जुड़ा जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो कपिल शर्मा के शो का है. साल 2019 में कपिल शर्मा के शो में सलमान खान, सलीम खान, अरबाज खान और सोहेल खान साथ नजर आए थे. इस दौरान सलीम खान अपने बच्चों से जुड़े कुछ राज खोलते दिखाई दिए थे.
Salman Khan today: "Paper leak is a very serious issue"
Salim Khan on Kapil's show: "Ganesh naam ke ladke ki sabse zyada izzat thi hamare ghar mein, kyoki PAPER LEAK hote the to woh Salman ko laake deta tha" 😭😭😭 https://t.co/yeXlInPJcepic.twitter.com/GubGJQid5j
— Raj (@idfcwau) July 22, 2026Jul 23, 2026 09:24 IST
Entertainment News Live Updates: धमाल 4 ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई?
सैकनिल्क कीरिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 2.75 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 13 दिनों की कुल कमाई अब 134.50 करोड़ रुपये हो गई है.
Jul 23, 2026 08:38 IST
Entertainment News Live Updates: हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण
एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण अपनी फिल्म 'NBK 111' की शूटिंग के समय घायल हो गए हैं. उनके घुटने पर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.
Jul 23, 2026 08:38 IST
Entertainment News Live Updates: छात्र आंदोलन के समर्थन में शामिल हुए इमरान खान
मुंबई में भी NEET पेपर लीक के विरोध में छात्र सड़कों पर उतरे. इस दौरान आमिर खान के भांजे इमरान खान भी प्रदर्शन में शामिल हुए, उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें