aajtak.in | नई दिल्ली | 23 जुलाई 2026, 12:10 PM IST
Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के मॉनसून सत्र के शुरुआती तीन दिनों की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है. आज चौथा दिन है और कार्यवाही शुरू होने के पहले ही पक्ष-विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
parliament
संसद के चालू मॉनसून सत्र के चौथे दिन संसद परिसर में सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए. नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रोटेस्ट पर लाठीचार्ज को लेकर दोनों पक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया. संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड दिया जाएगा.
पीएम मोदी के ऐलान के बावजूद विपक्ष के रुख में कोई नरमी नहीं आई है. विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है. विपक्ष दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव के तहत इस विषय पर चर्चा चाहता है. हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.
12:10 PM (3 मिनट पहले)
Parliament Monsoon Session 2026: लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Posted by :- Bikesh Tiwariलोकसभा में सांसदों के हंगामे पर चेयर से डिप्टी स्पीकर पैनल के दिलीप सैकिया ने सदन चलाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आप चर्चा चाहते हैं और सदन भी नहीं चलने देना चाहते. फिर चर्चा कैसे होगी. सरकार चर्चा के लिए तैयार है. ये व्यवहार हमारी संसदीय परंपरा के लिए ठीक नहीं है. आप सदन चलने नहीं दे रहे हैं, यह ठीक नहीं है. उन्होंने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
12:07 PM (7 मिनट पहले)
Monsoon Session: लोकसभा में हंगामे के बीच लिए जा रहे लिस्टेड बिजनेस
Posted by :- Bikesh Tiwariलोकसभा में हंगामे और नारेबाजी के बीच कार्यवाही जारी है. विपक्षी सांसद वेल में आकर 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, इस्तीफा दो इस्तीफा दो' के नारे लगा रहे हैं. विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच सदन में आज के लिए कार्यसूची में दर्ज बिजनेस लिए जा रहे हैं.
12:05 PM (9 मिनट पहले)
Parliament Session: लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा
Posted by :- Bikesh Tiwariलोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही फिर से हंगामा शुरू हो गया है. लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम चाहते हैं कि जितने राज्यों में पेपर लीक हुए हैं, सब पर चर्चा हो जाए. हम सबको लेकर देश के सामने बताना चाहते हैं. ये कोई सरकार, कोई पार्टी का विषय नहीं है. सबकी चर्चा होना अत्यंत जरूरी है. आप इसमें राजनीति ना करें. आप कंडीशन लगाते हैं, तो सब समझ जाते हैं कि आप चर्चा से भाग रहे हैं. आप तय करिए कब चर्चा शुरू हो.
11:39 AM (34 मिनट पहले)
Parliament Session: गतिरोध दूर करने को एक्टिव हुए स्पीकर ओम बिरला
Posted by :- Bikesh Tiwariसंसद के दोनों सदनों में गतिरोध मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी जारी है. इसे दूर करने के लिए अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला एक्टिव मोड में आ गए हैं. गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पीकर से मुलाकात की. संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल भी स्पीकर से मिलने पहुंचे.
11:33 AM (40 मिनट पहले)
Monsoon Session 2026: संसद परिसर में एनडीए और विपक्षी सांसदों का आमने-सामने प्रोटेस्ट
Posted by :- Bikesh Tiwariसंसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले परिसर में पक्ष-विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए. दोनों ही पक्ष के सांसद छात्रों के मुद्दे पर तख्तियां लेकर प्रोटेस्ट कर रहे थे. सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. एनडीए के सांसद राहुल गांधी के पीएम आवास पर धरने को उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए प्रोटेस्ट किया.
11:26 AM (48 मिनट पहले)
Monsoon Session 2026: होना चाहिए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा- प्रियंका गांधी
Posted by :- Bikesh Tiwariप्रियंका गांधी ने कहा है कि सिस्टम से बच्चों और स्टूडेंट्स का भरोसा टूट गया है. जब भरोसा ही नहीं रहा, तो उसी सिस्टम का दिया हुआ समाधान बच्चे कैसे स्वीकार करेंगे? यह बात हर मां-बाप समझते हैं. हमारे प्रधानमंत्री और सरकार को भी समझनी चाहिए. अगर सरकार समाधान चाहती है, तो पहले बच्चों की बात सुने और उनकी मांगें पूरी करे. आज हजारों छात्र सड़कों पर हैं, इंडिया गेट पर हैं, जंतर-मंतर पर हैं और पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे समय में नेताओं को अपना डर छोड़कर जनता की बात सुननी पड़ेगी. छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, कई घायल हुए. कल रात उन्हें पीटा गया और सुबह ट्वीट करके कहा गया कि बच्चों की चिंता है. अगर सच में चिंता है, तो लाठी क्यों चली? आंसू गैस क्यों छोड़ी गई? बच्चों को बुलाइए, उनसे बात कीजिए और उनकी बात सुनिए. अगर सरकार भरोसा वापस लाना चाहती है, तो सिस्टम से बाहर निकलकर कुछ ठोस कदम उठाने होंगे. पहला कदम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए.
11:19 AM (54 मिनट पहले)
पेपर लीक के दोषियों को सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई... PM मोदी के ऐलान की बड़ी बातें
Posted by :- Bikesh TiwariNEET-UG पेपर लीक विवाद और छात्रों के विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा आदेश जारी किया है. उन्होंने पेपर लीक के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों को जल्द सख्त सजा दिलाने का ऐलान किया. पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में पांच मैसेज दिए हैं.
यह भी पढ़ें: पेपर लीक के दोषियों को सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई... PM मोदी के ऐलान की 5 बड़ी बातें
11:13 AM (एक घंटा पहले)
राज्यसभा में भी जोरदार हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Posted by :- Bikesh Tiwariराज्यसभा में भी जोरदार हंगामा हुआ. जोरदार हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन चलने देने का आग्रह करते हुए कहा कि हम नियमों के तहत चर्चा के लिए तैयार हैं. रिजिजू की अपील के बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चर्चा से पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए.
11:04 AM (एक घंटा पहले)
दो मिनट के भीतर स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही
Posted by :- Bikesh Tiwariलोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद वेल में आ गए. विपक्ष के हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला ने दो टूक कहा कि प्रश्नकाल के अंदर प्रश्नकाल ही चलेगा. उन्होंने आग्रह किया कि प्रश्नकाल के बाद पक्ष-विपक्ष के नेता आएं. बैठकर बात करें और जिस नियम के तहत चर्चा चाहते हों, चर्चा हो. उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.