world-news

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के कमबैक के साथ इंडिया की प्लेइंग 11 में हुए 5 बदलाव, इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू

July 23, 2026

IND vs ZIM: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई को हरारे में पहला टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है. ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत ज्यादा अहम होने वाला है. कमबैक की उम्मीद से खेल रही टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर और कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी सहित 5 बड़े बदलाव किए हैं. इसी के साथ आईपीएल के स्टार को डेब्यू करने का भी मौका मिला है. 

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव 

कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव करते हुए वैभव सूर्यवंशी की वापसी कराई है. इसके अलावा बल्लेबाजी को और मजबूत करने के लिए टीम में रिंकू सिंह का भी कमबैक हुआ है. रवि बिश्नोई को भी एक और मौका दिया गया है. वहीं तेज गेंदबाजी में मयंक यादव को भी लंबे समय के बाद टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला है. इन 4 खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का एक और मौका है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा तेज गेंदबाजी में अशोक शर्मा को भी मौका दिया गया है. अशोक ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाया था. जिसके कारण ही उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला है. अब वो मैदान पर उतर खुद को साबित करना चाहेंगे. जिससे वो लंबे समय तक टीम के लिए खेल सके. हालांकि सभी की नजरें वैभव और मयंक पर ही रहने वाली हैं.

🚨 Toss and Team Update 🚨#TeamIndia elect to bowl in the 1st T20I against Zimbabwe

A look at our Playing XI 💪

Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#ZIMvIND pic.twitter.com/w5wD1vCpV8

— BCCI (@BCCI) July 23, 2026

ये भी पढ़ें: WTC फाइनल 2027 की तारीख का ऐलान, इस ऐतिहासिक मैदान पर होगी खिताबी जंग

---विज्ञापन---

यहां पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11  

जिम्बाब्वे (प्लेइंग 11): ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी. 

इंडिया (प्लेइंग 11): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सीरीज में अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो सकता है शर्मनाक रिकॉर्ड