world-news

चंपावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ECHS पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया आश्वासन

September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा था.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा था.

author-image

New Update

Pushkar Singh Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी

चंपावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर चंपावत में ईसीएचएस (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने की जानकारी दी है.

इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूर्व में चंपावत में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने का अनुरोध किया गया था. रक्षा मंत्री ने बताया कि इस मामले की जांच कराई गई है. उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के केंद्रीय संगठन को चंपावत, उत्तराखंड में भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ‘टाइप डी’ पॉलीक्लिनिक की स्थापना का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है. इस प्रस्ताव पर उचित विचार किया जाएगा.

पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर मिले सकेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

चंपावत सहित सीमांत क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार निवास करते हैं. ऐसे में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की स्थापना होने पर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की ओर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी. प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय की ओर से सकारात्मक रुख सामने आने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद जगी है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा था. रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने का आश्वासन मिलने से अब चंपावत में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की स्थापना की दिशा में आगे की कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है.