world-news

हरदा कोर्ट परिसर में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO: पति-पत्नी तलाक के लिए अदालत आए थे; गहनों को लेकर हो गया विवाद,थाने में शिकायत - Harda News

September 3, 2026

जिला मुख्यालय के कोर्ट परिसर में गुरुवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

.

मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। विवाद एक दंपती के अलग रहने और सामान/गहनों को लेकर हुआ।

शहर के वार्ड नंबर-28 की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक (परिवर्तित नाम दीपक) की शादी 2019 में टिमरनी थाना क्षेत्र की युवती (परिवर्तित नाम रीना) से हुई थी। दोनों का छह साल का बेटा है।

1 अगस्त को रीना अपने बेटे और पति को छोड़कर चली गई। इसके बाद वह अपने पुराने परिचित दिनेश के साथ रहने लगी। पति-पत्नी ने अलग रहने का फैसला किया था। इसी संबंध में लिखापढ़ी के लिए दोनों कोर्ट में वकील के पास पहुंचे थे।

तस्वीरें देखें…

कोर्ट परिसर में दो पक्षों में मारपीट।

कोर्ट परिसर में दो पक्षों में मारपीट।

जमकर चले लात-घूंसे।

जमकर चले लात-घूंसे।

दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में शिकायत दी।

दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में शिकायत दी।

दीपक का कहना है कि उसने एक रात करीब 2 बजे पत्नी को मोबाइल पर किसी व्यक्ति से बात करते देखा था। इसके बाद उसने रीना के परिजनों को इसकी जानकारी दी और उसे समझाने के लिए बुलाया।

दीपक के मुताबिक, रीना रात में अपने गहने और कपड़े लेकर घर से चली गई। गुरुवार को कोर्ट में उसने पत्नी से अपने गहने वापस मांगे। आरोप है कि इसके बाद रीना के साथ आए दिनेश और उसके भाइयों ने उसके साथ मारपीट की।

पत्नी बोली- पति शराब पीकर मारपीट करता था

रीना का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उसने बताया कि इस वजह से वह आत्महत्या करने जा रही थी। उसने अपने पुराने दोस्त दिनेश को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दिनेश ने उसे अपने साथ रखने की बात कही।

रीना के अनुसार, वह करीब एक महीने से दिनेश के साथ रह रही है। उसने गहने लेकर जाने से इनकार किया है। उसका कहना है कि वह सिर्फ एक हार पहनकर गई थी।

रीना ने आरोप लगाया कि कोर्ट में वकील के पास पहुंचने के बाद पति और उसके भाइयों ने मारपीट शुरू की। उसके मुताबिक, उन्हें तलाक के कागजों पर दस्तखत करने के लिए हरदा बुलाया गया था। उसने पति की ओर से लगाए गए मारपीट के आरोपों को झूठा बताया है।

दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत

मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध नहीं है।