Live Updates
Updated: Wed, 9 Sep 2026 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
ईशान किशन और तिलक वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Share
दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन का खेल रोमांचक मोड़ पर है. ईस्ट जोन ने पहले तीन दिनों में दबदबा बनाए रखा है. जानिए मैच का ताजा हाल और लाइव स्कोर.
विज्ञापन
Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: 338 रन पर आउट हुई साउथ जोन की टीम
साउथ जोन की टीम पहली पारी में 336 रन पर ढेर हो गई. कप्तान तिलक वर्मा 99 रन बनाकर आउट हो गए. वो शतक से मात्र 1 रन से चूक गए. ईस्ट जोन को पहली पारी में 372 रन की बढ़त मिली है. अब देखना है कि क्या ईस्ट फिर से बल्लेबाजी करती है या साउथ जोन को फॉलोऑन देगी.
Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: रन आउट के रूप में गिरा 8वां विकेट
साउथ जोन का 8वां विकेट रन आउट के रूप में गिरा. त्रिपुराणा विजय 1 रन बनाकर आउट हो गए. 322 के स्कोर पर टीम का 8वां विकेट गिरा.
Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: साउथ जोन का 7वां विकेट गिरा
साउथ जोन का 7वां विकेट चामा मिलिंद के रूप में लगा. मिलिंद 43 रन बनाकर आउट हुए. ईस्ट जोन के लिए यह विकेट शिखर मोहन ने ली. साउथ जोन का 7वां विकेट 318 के स्कोर पर गिरा.
Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: चौथे दिन का खेल शुरू
चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो गई है. शुरुआती आधे घंटे में तिलक वर्मा और मिलिंद ने शमी और मुकेश कुमार का सामना अच्छा से किया. 85 ओवर के बाद साउथ जोन का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 270 रन.
Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: साउथ जोन 466 रन से पीछे
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 708 रन बनाए. जवाब में तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक साउथ जोन ने 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए. अभी साउथ जोन 466 रन से पीछे है. तिलक वर्मा 56 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: कुछ देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल
नमस्कार, दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत है. पहले तीन में ईस्ट जोन का दबदबा देखने को मिला है. उम्मीद है आज ईस्ट जोन जल्द से जल्द से साउथ जोन को ऑलआउट करके फॉलोऑन देगी. अगर ईस्ट जोन फॉलो ऑन देने में सफल रही तो यह खिताब 13 साल बाद ईस्ट जोन के पास रहेगा.
विज्ञापन
विज्ञापन
Tags
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
1
2
3
4
5
