auto

अपनी ही कंपनी के सभी मॉडल पर भारी पड़ी ये सेडान, नई नवेली 7-सीटर भी फेल! ये डिजायर या ऑरा नहीं

September 9, 2026

Sep 09, 2026 11:44 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

इसके पास कंपनी के कुल मार्केट शेयर का करीब 75% हिस्सा रहा। इसके उसकी नई नवेली 7-सीटर टायरॉन का जादू भी फीका ही दिखा। कंपनी के सभी मॉडल को महीना-दर-महीना (MoM) और साल-दर-साल के आधार पर (YoY) डिग्रोथ का सामना भी करना पड़ा।

Volkswagen Sales August 2026; Virtus, Taigun, Tayron, Tiguan, Golf

अपनी ही कंपनी के सभी मॉडल पर भारी पड़ी ये सेडान

Volkswagen Virtus

केवल

₹13,800/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

फॉक्सवैगन इंडिया की मॉडल वाइज अगस्त सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। कंपनी के लिए इसमें सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल उसकी वर्टूस सेडान है। इसके पास कंपनी के कुल मार्केट शेयर का करीब 75% हिस्सा रहा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.70 लाख रुपए है। कंपनी के लिए वर्टूस के साथ टाइगुन SUV की सेल ठीक-ठाक रही। बाकी मॉडल ग्राहकों को खींचने में हल्के नजर आए। उसकी नई नवेली 7-सीटर टायरॉन का जादू भी फीका ही दिखा। कंपनी के सभी मॉडल को महीना-दर-महीना (MoM) और साल-दर-साल के आधार पर (YoY) डिग्रोथ का सामना भी करना पड़ा। चलिए एक बार सेल्स रिपोर्ट को देखते है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Volkswagen Taigun

₹ 11 - 19.3 लाख

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

फॉक्सवैगन मॉडल वाइज YoY सेल्स अगस्त 2026
मॉडलअगस्त 2026अगस्त 2025चेंज % YoY
वर्टूस1,3011,674-22%
टाइगुन9381,001-6%
टायरॉन420N.A.
टिगुआन28-75%
गोल्फ036-100%
टोटल2,2832,719-16%

फॉक्सवैगन मॉडल वाइज YoY सेल्स की बात करें तो वर्टूस की अगस्त 2026 में 1,301 यूनिट बिकीं। जबकि, अगस्त 2025 में इसकी 1,674 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 22% की डिग्रोथ मिली। टाइगुन की अगस्त 2026 में 938 यूनिट बिकीं। जबकि, अगस्त 2025 में इसकी 1,001 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 6% की डिग्रोथ मिली। टायरॉन की अगस्त 2026 में 42 यूनिट बिकीं।

टिगुआन की अगस्त 2026 में 2 8 यूनिट बिकीं। जबकि, अगस्त 2025 में इसकी यूनिट बिकी थीं। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 75% की डिग्रोथ मिली। गोल्फ की अगस्त 2026 में 0 यूनिट बिकीं। जबकि, अगस्त 2025 में इसकी 36 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 100% की डिग्रोथ मिली। इस तरह कंपनी ने अगस्त 2026 में कुल 2,283 यूनिट बेचीं। जबकि, अगस्त 2025 में ये आंकड़ा 2,719 यूनिट का था। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 16% की डिग्रोथ मिली।

फॉक्सवैगन मॉडल वाइज MoM सेल्स अगस्त 2026
मॉडलअगस्त 2026जुलाई 2026चेंज % MoM
वर्टूस1,3011,420-8.00%
टाइगुन9381,225-23.00%
टायरॉन4245-7.00%
टिगुआन223-91.00%
गोल्फ02-100.00%
टोटल2,2832,715-16.00%

अब बातक रें फॉक्सवैगन मॉडल वाइज MoM सेल्स की तो वर्टूस की अगस्त 2026 में 1,301 यूनिट बिकीं। जबकि, जुलाई 2026 में इसकी 1,420 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे महीना-दर-महीने के आधार पर 8% की डिग्रोथ मिली। टाइगुन की अगस्त 2026 में 938 यूनिट बिकीं। जबकि, जुलाई 2026 में इसकी 1,225 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे महीना-दर-महीने के आधार पर 23.00% की डिग्रोथ मिली। टायरॉन की अगस्त 2026 में 42 यूनिट बिकीं। जबकि, जुलाई 2026 में इसकी 45 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे महीना-दर-महीने के आधार पर 7.00% की डिग्रोथ मिली।

टिगुआन की अगस्त 2026 में 2 यूनिट बिकीं। जबकि, जुलाई 2026 में इसकी 23 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे महीना-दर-महीने के आधार पर 91.00% की डिग्रोथ मिली। गोल्फ की अगस्त 2026 में 0 यूनिट बिकीं। जबकि, जुलाई 2026 में इसकी 2 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे महीना-दर-महीने के आधार पर 100.00% की डिग्रोथ मिली। इस तरह कंपनी ने अगस्त 2026 में कुल 2,283 यूनिट बेचीं। जबकि, जुलाई 2026 में ये आंकड़ा 2,715 यूनिट का था। यानी इसे महीना-दर-महीना के आधार पर 16% की डिग्रोथ मिली।

फॉक्सवैगन वर्टूस की फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस कार में 1.0L TSI और 1.5L TSI EVO इंजन का ऑप्शन मिलता है। 1.0L TSI इंजन 999cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन और 1.5L TSI EVO इंजन 1498cc का 4 सिलेंडर इंजन होगा। फॉक्सवैगन वर्टूस में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 7 स्पीड DSG ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। ये सेडान 6 वैरिएंट कम्फर्टलाइन 1.0 एमटी, हाईलाइन 1.0 एमटी, हाईलाइन 1.0 एटी, टॉपलाइन 1.0 एमटी, टॉपलाइन 1.0 एटी और जीटी 1.5 डीसीटी में उपलब्ध है।

इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। ये वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, फॉक्सवैगन कनेक्ट 2.0 (कनेक्टेड कार टेक), ऑटोमेटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), LED DRLs के साथ LED हेडलैंप, स्प्लिट LED टेल-लैंप, पीछे की सीट पर 3 हेडरेस्ट और रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसमें इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ शार्प लुक वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, चमकदार क्रोम लाइनिंग के साथ स्लीक फ्रंट ग्रिल मिलता है। इसे 6 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स जैसे रिफ्लेक्स सिल्वर, वाइल्ड चेरी रेड, कैंडी व्हाइट, करकुमा येलो, राइजिंग ब्लू मैटेलिक और कार्बन स्टील गेरी में खरीद पाएंगे। क्रोम रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.70 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला, हुंडई वरना से होता है।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

Hindi Newsऑटो न्यूज़अपनी ही कंपनी के सभी मॉडल पर भारी पड़ी ये सेडान, नई नवेली 7-सीटर भी फेल!

See Less