गुरुग्राम में पॉश डीएलएफ फेज-5 और आधा दर्जन सोसाइटियों में 'फ्रीडम रन' का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सोसाइटियों के सैकड़ों परिवारों ने शिरकत की। जिसमें युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हुए। इस दौड़ में डीएलएफ कर्मचारि
.
इस सामुदायिक कार्यक्रम में फिटनेस, सामुदायिक एकजुटता और राष्ट्रप्रेम का अनूठा संगम देखने को मिला। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। यह दौड़ नवनिर्मित डीएलएफ समिट प्लाजा पर समाप्त हुई। समापन समारोह में राष्ट्रध्वज फहराया गया, जिसमें सभी ने देशभक्ति की भावना के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए जुम्बा सत्र, फ्लैश मॉब, ढोल और भांगड़ा जैसी प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। इन प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। बच्चे, युवा, परिवार और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुए और स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

गुरुग्राम में पॉश इलाके डीएलएफ फेस-5 में निकाली गई फ्रीडम रन में दौड़ते रेजिडेंट्स।
सभी पॉश सोसाइटियों तक हुआ फ्रीडम का विस्तार
'फ्रीडम रन' का विस्तार अब डीएलएफ के कई अन्य स्थानों तक हो चुका है। इस आयोजन के माध्यम से डीएलएफ ने फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, सामुदायिक जुड़ाव और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। रेजिडेंट्स ने कहा कि 'फ्रीडम रन' की खासियत हर साल समुदाय में दिखने वाला उत्साह और लोगों की व्यापक भागीदारी है।
उन्होंने बताया कि परिवारों, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को एक साथ देखकर यह आयोजन वास्तव में समावेशी लगता है। उनके अनुसार, यह स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करने और फिटनेस, एकजुटता तथा राष्ट्रभावना का जश्न मनाने का एक शानदार तरीका है।

गुरुग्राम में पॉश इलाके डीएलएफ फेस-5 में निकाली गई फ्रीडम रन में दौड़ते रेजिडेंट्स।
फिटनेस, स्वास्थ्य और सामुदायिक एकता का संदेश
इस आयोजन में उमड़ी भीड़ ने यह दर्शाया कि डीएलएफ फेज-5 के निवासी स्वतंत्रता दिवस को केवल एक उत्सव के रूप में ही नहीं, बल्कि फिटनेस, स्वास्थ्य और सामुदायिक एकता के संदेश के साथ मनाने के लिए भी उत्सुक हैं। इस दौरान विभिन्न समुदायों के निवासी और परिवार एक साथ आए और स्वतंत्रता दिवस का जोश एवं उत्साह के साथ जश्न मनाया।
सामुदायिक रन के बाद राष्ट्रध्वज फहराने का समारोह आयोजित किया गया और कई आकर्षक गतिविधियों के साथ समारोह को आगे बढ़ाया गया।

गुरुग्राम में पॉश इलाके डीएलएफ फेस-5 में निकाली गई फ्रीडम रन में दौड़ते रेजिडेंट्स।
सुबह सात बजे शुरू हुई दौड़
डीएलएफ गार्डनसिटी और डीएलएफ प्रिवाना इकोसिस्टम के लगभग सभी फैमिली ने हिस्सा लिया। सामुदायिक रन की शुरुआत सुबह 7 बजे डीएलएफ प्रिवाना नॉर्थ से हुई और प्रतिभागी वापस शुरुआती स्थल पर पहुंचकर रन का समापन किया। इस दौरान विभिन्न समुदायों के निवासी और परिवार एक साथ आए और स्वतंत्रता दिवस का जोश एवं उत्साह के साथ जश्न मनाया।

डीएलएफ गार्डनसिटी और डीएलएफ प्रिवाना इकोसिस्टम के रेजिडेंट्स दौड़ में हिस्सा लेते हुए।
दूसरे शहरों तक पहुंची फ्रीडम दौड़
दरअसल कई वर्षों से डीएलएफ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी प्रमुख पहल ‘फ्रीडम रन’ का आयोजन करता आ रहा है। इसकी शुरुआत गुरुग्राम के डीएलएफ5 से हुई थी और अब यह डीएलएफ मिडटाउन, पश्चिमी दिल्ली, डीएलएफ द वैली, पंचकूला और अब डीएलएफ प्रिवाना नॉर्थ सहित कई अन्य स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।

डीएलएफ गार्डनसिटी और डीएलएफ प्रिवाना इकोसिस्टम के रेजिडेंट्स दौड़ में हिस्सा लेते हुए।
रेजिडेंट्स द्वारा निकाली फ्रीडम रन की झलकियां…

डीएलएफ गार्डनसिटी और डीएलएफ प्रिवाना इकोसिस्टम के रेजिडेंट्स दौड़ में हिस्सा लेते हुए।

गुरुग्राम में पॉश इलाके डीएलएफ फेस-5 में निकाली गई फ्रीडम रन में दौड़ते रेजिडेंट्स।

गुरुग्राम में पॉश इलाके डीएलएफ फेस-5 में निकाली गई फ्रीडम रन के दौरान मौजूद रेजिडेंट्स।

गुरुग्राम में पॉश इलाके डीएलएफ फेस-5 में निकाली गई फ्रीडम रन में दौड़ते रेजिडेंट्स।