हादसे के बाद DIG की स्कॉर्पियो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए।
सहारनपुर में शनिवार को सड़क हादसे में ITBP के डीआईजी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के डीआईजी परमिंदर सिंह (48) उत्तराखंड के मसूरी में ट्रेनिंग खत्म कर हरियाणा के अंबाला जा रहे थे। कार उनका ड्राइवर रवि शंकर (35) चला रहा था। गाड़
.
सुबह करीब 10:30 बजे देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा के पास उनकी स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरी लेन में चली गई। इस दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट कार से उसकी भिड़ंत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके जैसी आवाज हुई। कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो के साइड वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी गाड़ियों में ही फंस गए। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने डीआईजी और उनके ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जयराम की हालत गंभीर बनी हुई है। स्विफ्ट कार सवार 3 लोग भी घायल हैं। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सरसावा थाना क्षेत्र के झबीरन कट के पास हुआ।
हादसे की तस्वीरें देखिए-

इसी स्कॉर्पियो कार से DIG परमिंदर सिंह सवार थे।

इसी स्विफ्ट कार से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। कार का बोनट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

डीएम अरविंद चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
रोपड़ के रहने वाले थे, श्रीनगर में तैनात थे डीएम अरविंद चौहान ने बताया कि डीआईजी मूल रूप से पंजाब के रोपड़ (रूपनगर) के रहने वाले थे। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे। वह मसूरी से ट्रेनिंग पूरी कर किसी काम से अंबाला जा रहे थे। हादसे में DIG के गनर को भी गंभीर चोटें आई हैं। स्विफ्ट कार सवार 3 लोगों का पिलखनी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

हादसे में DIG के ड्राइवर रवि शंकर की मौत हो गई।
घायल गनर जयराम (36) पटियाला का रहने वाला है। उसका इलाज चल रहा है। स्विफ्ट कार में तीन लोग गुरूनानक सिंह (49), देवेन्द्र कौर (55), गुरुनाम सिंह (55) सवार थे। तीनों घायल है। महिला देवेन्द्र कौर की हालत गंभीर है। ये लोग हरियाणा के करनाल रहने वाले हैं। सभी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

************
ये खबर भी पढ़ें:
चंडीगढ़ में आढ़ती की चाकू मारकर हत्या: हार्ट में घुसाया, फिर घुमा दिया; आरोपी बाप-बेटे वारदात के बाद फरार

चंडीगढ़ में गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक आढ़ती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उनके हार्ट पर चाकू से वार किया। इसके बाद चाकू घुमा दिया। इससे उनका हार्ट बाहर आ गया। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े और ज्यादा खून बहने के कारण वहीं तड़पते रहे। (पढ़ें पूरी खबर)