Congress Vande Mataram Controversy: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान पहली बार कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम में 'वंदे मातरम्' का पूरा संस्करण गाया गया, जिसके बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया।
बीजेपी ने आरोप लगाया कि 'वंदे मातरम्' का पूरा संस्करण बजाए जाने के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असहज नजर आए और इसे रोकने की कोशिश की गई। कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गीत को रोकने का कोई प्रयास नहीं हुआ था।
वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ विवाद
कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत के दौरान क्या हुआ ...वायरल हो रहा है ये वीडियो....ध्यान से देखें 1.30 से 2.30 बीच. अपनी राय कमेंट बाक्स में लिखें#ViralVideo#CongressHeadquarters#VandeMataram#NationalSong#SocialMediaViral#IndianPolitics#TrendingNews#BreakingNewsHindi… pic.twitter.com/MgTAKgkpxx
— Bansal News Official (@BansalNews_) August 15, 2026
कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम्' के शुरुआती दो छंद गाए जाने तक कार्यक्रम सामान्य नजर आया। इसके बाद जब गीत आगे भी बजता रहा तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच बातचीत होती दिखाई दी। इसी वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा और आरोप लगाया कि पूरा 'वंदे मातरम्' बजाए जाने से कुछ नेता परेशान नजर आए।
जयराम रमेश ने बताई असली वजह
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/15/whatsapp-image-2026-08-15-14-17-16.jpeg)
विवाद पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सफाई देते हुए कहा कि 'वंदे मातरम्' पूरा गाया गया और इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे काफी देर से खड़े थे और सोनिया गांधी उनके लिए कुर्सी लाने की बात कर रही थीं। जयराम रमेश के मुताबिक, वीडियो में नेताओं के बीच जो बातचीत दिखाई दे रही है, उसका 'वंदे मातरम्' को रोकने से कोई संबंध नहीं था।
कांग्रेस में अब तक सिर्फ दो छंद गाने की रही परंपरा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/15/whatsapp-image-2026-08-15-14-18-43.jpeg)
दरअसल, कांग्रेस के कार्यक्रमों में अब तक 'वंदे मातरम्' के शुरुआती दो छंद ही गाए जाते रहे हैं। इसके पीछे 1937 में हुई चर्चा और रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह का संदर्भ दिया जाता है। बताया जाता है कि उस समय टैगोर ने कांग्रेस नेतृत्व को सलाह दी थी कि राष्ट्रीय गीत के तौर पर शुरुआती दो छंदों का इस्तेमाल किया जाए, क्योंकि आगे के छंदों में देवी दुर्गा का उल्लेख है और इससे कुछ समुदायों को आपत्ति हो सकती है। इसके बाद कांग्रेस ने शुरुआती दो छंदों को ही अपनी परंपरा का हिस्सा बनाए रखा।
पवन खेड़ा ने भी रखी कांग्रेस की बात
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि 1937 में कलकत्ता में हुए कांग्रेस अधिवेशन में महात्मा गांधी समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस के कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गाने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि यह देश का राष्ट्रीय गीत है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस में लंबे समय से इसके दो छंद गाने की परंपरा रही है।
लाल किले के समारोह को लेकर भी सियासत
स्वतंत्रता दिवस के लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल नहीं हुए। बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और इसे स्वतंत्रता दिवस का अपमान बताया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी को हर बात में अपमान नजर आता है।
ये भी पढ़ें:Breaking News Live Update 15 August 80th Independence Day: कांग्रेस मुख्यालय में पूरा 'वंदे मातरम' बजा तो क्यों दिखे नेता 'असहज'? जयराम रमेश ने दिया जवाब
'वंदे मातरम्' को लेकर देशभर में बहस
'वंदे मातरम्' के पूरे संस्करण को लेकर पहले से ही राजनीतिक बहस चल रही है। इसी बीच कांग्रेस मुख्यालय में पूरे गीत का बजना चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस का कहना है कि कार्यक्रम में गीत पूरा गाया गया और किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। वहीं, बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया से पार्टी के पुराने रुख और मौजूदा घटनाक्रम के बीच अंतर नजर आता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'वंदे मातरम्' को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें: Independence Day 2026: बंसल न्यूज कार्यालय में गरिमापूर्ण तरीके से हुआ ध्वजारोहण,राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को दी सलामी