world-news

Delhi Traffic Diversion : दिल्ली में CJP प्रदर्शन का असर, 75 ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, कई रास्तों पर डायवर्जन

October 10, 2026

Delhi CJP Protest Traffic Diversion:  दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन(Delhi CJP Protest) को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और SIR के विरोध में होने वाले इस प्रदर्शन का असर रेल और मेट्रो सेवाओं (Delhi Metro Update) से लेकर सड़क यातायात तक देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 75 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 45 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। वहीं, जंतर-मंतर (Jantar Mantar Protest) और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है।

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi CJP Protest Traffic Diversio) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है और कई प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi CJP Protest Traffic Diversio) ने भी लोगों को प्रभावित रास्तों से बचने और यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जानने की सलाह दी है।

Service Update - Revised

Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 09:00 PM on 9th October, 2026 till 06:00 PM on 10th October, 2026. Further the situation will be reviewed by the security agencies and necessary updates…

— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 9, 2026

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से 45 मेट्रो स्टेशनों (Delhi Metro Update) के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। जारी जानकारी के मुताबिक, यह व्यवस्था 10 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। बंद किए गए स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा और रिठाला शामिल हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि मेट्रो से सफर करने से पहले अपने स्टेशन की स्थिति की पुष्टि कर लें और जरूरत के मुताबिक यात्रा की योजना बनाएं।

75 ट्रेनें रद्द, मुंबई से आने वाली सेवाएं भी प्रभावित

CJP के प्रदर्शन (Delhi CJP Protest)  के मद्देनजर रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, दिल्ली आने और यहां से रवाना होने वाली करीब 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें दिल्ली पहुंचने वाली लगभग 40 और दिल्ली से चलने वाली करीब 35 ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के अनुसार, आने वाली ट्रेनों के रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण इन सेवाओं को रद्द करना पड़ा है। इसके अलावा, मुंबई से दिल्ली आने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।

पश्चिम रेलवे (Delhi CJP Protest) ने मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली (Delhi CJP Protest) राजधानी एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को पांच घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया है। वहीं, बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनों को रद्द किया गया है। मध्य रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस को भी रद्द किया है। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।

जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस के आसपास कड़ी सुरक्षा

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर(Delhi CJP Protest)  और कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले रास्तों पर कई स्तरों में बैरिकेडिंग की गई है। कुछ जगहों पर बैरिकेड्स को आपस में जोड़कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने की जानकारी दे रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को संयम और पेशेवर तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पिछली बार के प्रदर्शन के दौरान सामने आई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस बार किसी भी तरह के टकराव से बचने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Elon Musk Mukesh Ambani Comment: मस्क का अंबानी पर तंज, राहुल गांधी बोले- भारत में आपका स्वागत है

इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन की संभावना

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi CJP Protest Traffic Diversio) ने कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। जरूरत के मुताबिक वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है। प्रभावित हो सकने वाले प्रमुख स्थानों में शंकर रोड गोल चक्कर-वंदे मातरम टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां गोल चक्कर, मंडी हाउस गोल चक्कर, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक और चेम्सफोर्ड रोड शामिल हैं।

इसके अलावा भैरों रोड-रिंग रोड टी-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुम्बद गोल चक्कर, मदरसा टी-पॉइंट, सम्राट होटल गोल चक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट, अशोका रोड-जंतर मंतर रोड गोल चक्कर और विंडसर पैलेस गोल चक्कर के आसपास भी यातायात प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:Delhi Jantar Mantar CJP Protest: प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दिपके का बयान, PM युवाओं से इतना डरते हैं कि जम्मू से सेना लाकर दिल्ली में तैनात कर दी

रेल भवन गोल चक्कर, जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग, कनॉट प्लेस के बाहरी सर्किल, बाराखंभा रोड टी-पॉइंट, गोल डाकखाना, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर और संसद मार्ग के आसपास भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में निकलने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे जंतर-मंतर और नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों से बचें। संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

स्कूलों में ऑनलाइन क्लास, परीक्षाएं भी प्रभावित

प्रदर्शन के चलते राजधानी के कुछ स्कूलों और कॉलेजों ने भी अपने कार्यक्रमों में बदलाव किया है। कई संस्थानों ने शनिवार की कक्षाएं ऑनलाइन कराने का फैसला लिया है, जबकि कुछ जगहों पर परीक्षाएं रद्द की गई हैं। कुछ स्कूलों ने पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग का समय बदला है और अन्य गतिविधियों को भी स्थगित किया है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों को अपने स्कूल या कॉलेज की ओर से जारी आधिकारिक सूचना पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। यात्रियों के लिए जरूरी सलाह: दिल्ली में आज ट्रेन, मेट्रो और सड़क यातायात प्रभावित होने के कारण घर से निकलने से पहले संबंधित सेवा की ताजा जानकारी जरूर जांचें। खासकर रेलवे स्टेशन, कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर और नई दिल्ली के आसपास जाने वाले लोग अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। 

ये भी पढ़ें:Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस एक्शन, कनॉट प्लेस में पूछताछ, 100 से ज्यादा हिरासत में