Delhi Jantar Mantar CJP Protest Sonam Wangchuk: दिल्ली (Delhi News) के जंतर मंतर में आज शनिवार 10 अक्टूबर को होने वाले प्रोटेेस्ट (Delhi Jantar Mantar CJP Protest) में सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) शामिल नहीं होंगे। इसके लिए उन्होंने खुद सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर कर कारण बताया है।
सर्दियों के लिए तैयारियां कर रहे हैं
आपको बता दें सोनम वांगचुंग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार 10 अक्तूबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे। वांगुचक ने बताया कि मैं दिल्ली में आप सबके साथ क्यों नहीं जुड़ पाऊंगा सरकार की तरफ से हमारे काम में रुकावट डालने और उसे नुकसान पहुंचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद, हम देश की सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे. और आने वाली सर्दियों के लिए तैयारियां कर रहे हैं।
10 अक्टूबर के Delhi Protest से क्यों दूर रहे Sonam Wangchuk ? खुद बताई असली वजह !
10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ होने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बड़े प्रदर्शन में प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक शामिल नहीं होंगे। वांगचुक ने… pic.twitter.com/C77VmFkIpb
— Bansal News Official (@BansalNews_) October 10, 2026
वांगुचक ने आगे लिखा कि वे पानी की सुरक्षा के लिए कृत्रिम ग्लेशियर बनाना और GLOF (ग्लेशियर झील में बाढ़) से सुरक्षा के लिए प्रयोग कर रहे हैं। इससे ऊंचे हिमालय में मौजूद 200 से ज़्यादा 'टिकिंग वॉटर बॉम्ब' के खतरे को कम किया जा सकेगा।
उन्होंने लिखा कहा कि और भी गम हैं जमाने में सियासत के सिवा, राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा. मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं और अलग-अलग समूहों के नेताओं से एकजुट रहने और समझदारी दिखाने की अपील करता हूं. मैं GenZ के सभी दोस्तों से आग्रह करता हूं कि वे हर हाल में पूरी तरह शांति बनाए रखें. यह बापू का दिया हुआ तोहफा था, जिसे मैं जून में जंतर-मंतर ले जाने की कोशिश कर रहा था. मुझे उम्मीद है कि हम बापू को निराश नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें: Delhi Jantar Mantar CJP Protest: प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दिपके का बयान, PM युवाओं से इतना डरते हैं कि जम्मू से सेना लाकर दिल्ली में तैनात कर दी
कॉकाकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें
1. आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए।
2. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
4. SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए।
यह भी पढ़ें: Elon Musk Mukesh Ambani Comment: मस्क का अंबानी पर तंज, राहुल गांधी बोले- भारत में आपका स्वागत है
दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स
जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP Protest) के प्रस्तावित प्रदर्शन (Delhi CJP Protest) से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 (CJP Protest 10 October) को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
यह भी पढ़ें: Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन आज, 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगे अभिजीत दीपके, चार किमी के दायरे में इंटरनेट बैन, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/10/delhi-police-route-divert-2026-10-10-08-26-06.webp)
चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई
इस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतर-मंतर (Delhi Jantar Mantar Protest) की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Jantar Mantar CJP Protest: प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दिपके का बयान, PM युवाओं से इतना डरते हैं कि जम्मू से सेना लाकर दिल्ली में तैनात कर दी