देहरादून। देहरादून (Dehradun) के क्लेमेनटाइन (Clement Town) क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद पति फरार हो गया। क्लेमेनटाउन थाना (Clement Town Police Station) क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से बरामद हुआ। पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद पुलिस को फोन किया और बताया कि मैंने हत्या कर दी है। घटना के बाद से उसका पति धीरज पंवार (Husband Dheeraj Panwar) फरार है।
पढ़ें :- देहरादून में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे में फर्जीवाड़े का खुलासा, चार MBBS दाखिले रद्दपुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम को धीरज पंवार (Dheeraj Panwar) नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन पुलिस (Clement Town Police) ने कॉल करने वाले से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर आसपास तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद एक प्लॉट के अंदर बने कमरे की जांच की। कमरे में काजल (26) पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली। पुलिस के मुताबिक महिला की मौत गोली लगने से हुई है। सूचना के बाद फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।
कई दिन से चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार काजल अपने पति धीरज के साथ ईदगाह रोड, सुभाष नगर क्षेत्र में रह रही थी। उसके भाई अभिषेक का घर भी बगल में है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और जीजा के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई।
पढ़ें :- Video- बकरा रोज दे रहा है दूध, दूर-दूर से यह अजूबा देखने लोग उत्तराखंड के इस गांव में पहुंच रहेंमृतका मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा शकरपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से फरार पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।