CM Vishnudev Sai: इंदौर में राहुल गांधीके शो में मां को लेकर मिमिक्री के सवाल पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) नेता प्रतिपक्ष हैं और इतने बड़े नेता को इस तरह का बर्ताव शोभा नहीं देता है। वे अपने आचरण-व्यवहार से पूरे देश में एक्सपोज हो रहे हैं। ये उनके लिए कतई उचित नहीं है।
सीएम विष्णुदेव साय सोमवार, 21 सितंबर को ओडिशा दौरे से रायपुर लौटे हैं।
CM VishnuDevSai का Rahul Gandhi पर तंज, ‘मां के सम्मान’ को लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की कविता#Chhattisgarh#VishnuDevSai#RahulGandhi#CGPolitics#PoliticalNews#CGNewspic.twitter.com/Y8ehgD6Ah1
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 21, 2026
चर्चा में ये सोशल मीडिया पोस्ट
सीएम साय का मां को लेकर कविता का AI जनरेटेड सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। जिसमें मां और बच्चे का प्यार दिखाया गया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/21/cm-vishnudev-sai-2026-09-21-15-59-03.jpeg)
इसके कैप्शन में लिखा है- मां का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलाएगा।
महानदी विवाद जल्द निपटेगा (CM Vishnudev Sai)
सीएम साय ने कहा कि अब महानदी जल विवाद (Mahanadi Water Dispute) का मामला जल्द सुलझने वाला है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से चर्चा हो गई है। दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। दोंनों राज्यों के बीच समन्वय बेहतर हुआ है। सीएम ने दावा किया कि इस मामले का समाधान बहुत जल्द निकाल लिया जाएगा।
राहुल गांधी जी नेता प्रतिपक्ष हैं और इतने बड़े नेता को इस तरह से करना शोभा नहीं देता है। वे अपने आचरण और व्यवहार से पूरे देश में एक्सपोज हो रहे हैं। यह कतई उनके लिए उचित नहीं है। pic.twitter.com/bof4OZdVOM
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 21, 2026
भगवान लिंगराज के किए दर्शन (Cm Vishnu dev Sai)
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि भुवनेश्वर में 12वीं शताब्दी के प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर पहुंचे और भगवान लिंगराज के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की।
सीएम ने शांति-समृद्धि, कल्याण की प्रार्थना की (Cm Vishnu dev Sai)
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि भगवान लिंगराज से छत्तीसगढ़ की जनता की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
ये खबर भी पढ़ें:Durg Gutkha Factory Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल GST की कार्रवाई, दो मशीनें और 30 बोरा गुटखा जब्त
लेखक
![]()