world-news

CG Crime News: CG में अदाणी की फैक्ट्री में बलवा, इस बात को लेकर भिड़े छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूर, TI समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल | IBC24

October 4, 2026

HOT NOW

BREAKING NEWS

Home›Chhattisgarh›Riot at Raikheda Adani factory in Kharora

CG में आदानी की फैक्ट्री में बलवा, इस बात को लेकर भिड़े छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूर, Riot at Raikheda Adani factory in Kharora

CG Crime News: CG में अदाणी की फैक्ट्री में बलवा, इस बात को लेकर भिड़े छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूर, TI समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल

Deepak Sahu

Published: 04 Oct 2026 | 11:59 pmModified: 05 Oct 2026 | 12:08 am

रायपुर। CG Crime News रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अदाणी फैक्ट्री में रविवार को शराब बिक्री को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फैक्ट्री के भीतर शराब बेचने का विरोध करने पर छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूरों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते बलवा में बदल गया। इस दौरान फैक्ट्री परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई।

CG Crime News जानकारी के मुताबिक, रायखेड़ा गांव में शराब की बिक्री का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इसी विवाद को लेकर फैक्ट्री परिसर में भी मजदूरों के बीच कहासुनी हुई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। उपद्रवियों ने रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी।

फैक्ट्री में तोड़फोड़, पुलिस पर भी हमला (CG Crime News)

बलवा की सूचना मिलने पर खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। घटना में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। स्थिति बिगड़ने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। फिलहाल पुलिस ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया है और फैक्ट्री परिसर में स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बलवा व तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

  • Nagpur Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चार वर्षीय मासूम समेत इतने लोगों की हुई मौत, एक घायल बच्चे का इलाज जारी
  • Drishyam 3 Box Office Collection: ढाई घंटे की फिल्म... लेकिन जलवा ऐसा कि बॉक्स ऑफिस भी हैरान! तीसरे दिन बरसे नोट, सिर्फ 2 दिन में 138 करोड़ के पार
  • Kohli Centuries Against All Teams: क्या अपना 100 शतक पूरा कर पाएंगे किंग कोहली?.. जानें किन देशों के खिलाफ लगा चुके हैं कितनी सेंचुरी..
  • KCC Loan Limit: किसान क्रेडिट कार्ड से कितने लाख मिलेंगे? किसी को 1 लाख तो किसी को 5 लाख रुपये तक, जानिए किस किसान को कितनी रकम!
  • Akhilesh Yadav dissolved SP Executive Committee: अखिलेश यादव ने अचनाक भंग किया कार्यकारिणी, जिला और महानगर के सभी अध्‍यक्ष बर्खास्त, जानें हैरान कर देने वाली वजह 
  • Mahasamund Leopard Attack: रात के सन्नाटे में घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को बनाया शिकार, महासमुंद के इस गांव में फैली दहशत, देखें वीडियो 

Join Our Whatsapp Group

हमसे जुड़ें

Deepak Sahu

Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Riot at Raikheda Adani factory in Kharora

एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल

एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल

04 Oct 2026 | 8:23 pm

Ganja Seized in Jashpur: खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपा रखा था नशे का सामान, पुलिस ने 3 करोड़ से ज्यादा का माल किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

Ganja Seized in Jashpur: खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपा रखा था नशे का सामान, पुलिस ने 3 करोड़ से ज्यादा का माल किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

04 Oct 2026 | 7:58 pm

सत्याग्रह अच्छा विचार, लेकिन विपक्ष को इसके सिद्धांतों का पालन करते हुए सच बोलना चाहिए: पासवान

सत्याग्रह अच्छा विचार, लेकिन विपक्ष को इसके सिद्धांतों का पालन करते हुए सच बोलना चाहिए: पासवान

04 Oct 2026 | 7:45 pm

पासवान ने एसआईआर का समर्थन किया, निर्वाचन आयोग से पारदर्शिता बरतने की अपील की

पासवान ने एसआईआर का समर्थन किया, निर्वाचन आयोग से पारदर्शिता बरतने की अपील की

04 Oct 2026 | 7:31 pm

CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: नवा रायपुर में बनेगा बॉटनिकल गार्डन, सीएम विष्णु देव साय ने गार्डन्स बाय द बे के साथ की महत्वपूर्ण चर्चा

CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: नवा रायपुर में बनेगा बॉटनिकल गार्डन, सीएम विष्णु देव साय ने गार्डन्स बाय द बे के साथ की महत्वपूर्ण चर्चा

04 Oct 2026 | 7:20 pm

CG News: छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, अब इतने दिनों के भीतर होगा पुनर्मूल्यांकन, डुप्लीकेट मार्कशीट, माइग्रेशन के लिए समय सीमा तय

CG News: छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, अब इतने दिनों के भीतर होगा पुनर्मूल्यांकन, डुप्लीकेट मार्कशीट, माइग्रेशन के लिए समय सीमा तय

04 Oct 2026 | 7:02 pm

Dhamtari Crime News: जिस युवक से महिला करती थी बेइंतहा प्यार, उसी ने उतार दिया मौत के घाट, महज इस वजह से खत्म हो गई प्रेम कहानी

Dhamtari Crime News: जिस युवक से महिला करती थी बेइंतहा प्यार, उसी ने उतार दिया मौत के घाट, महज इस वजह से खत्म हो गई प्रेम कहानी

04 Oct 2026 | 4:48 pm

Mahasamund Leopard Attack: रात के सन्नाटे में घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को बनाया शिकार, महासमुंद के इस गांव में फैली दहशत, देखें वीडियो

Mahasamund Leopard Attack: रात के सन्नाटे में घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को बनाया शिकार, महासमुंद के इस गांव में फैली दहशत, देखें वीडियो

04 Oct 2026 | 2:46 pm