
कुलदीप यादव को मिला खास मेडल. (फोटो- PTI)
Kuldeep Yadav Impact Player of the Series Award: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से बाजी मारी. इस सीरीज सीरीज में स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का अहम योगदान रहा. बाएं हाथ के इस रिस्ट-स्पिनर ने पूरी सीरीज में विंडीज बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में उलझाए रखा और तीन मुकाबलों में सबसे ज्यादा 7 विकेट चटकाए. इस दौरान तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने चार विकेट झटककर भारतीय जीत की नींव रखी थी. जिसके चलते उन्हें सीरीज जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में खास सम्मान मिला.
कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
इस सीरीज जीत के बाद कुलदीप यादव को भारतीय ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया है. भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार ने कुलदीप के शानदार प्रदर्शन और ऐतिहासिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें यह सम्मान सौंपा. दरअसल, सीरीज के दौरान कुलदीप यादव ने एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार किया था. वो पुरुषों के वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने वाले भारतीय स्पिनर बने थे.
ड्रेसिंग रूम में कुलदीप को मेडल सौंपते हुए टीम फिजियो योगेश परमार ने कहा, ‘यह अवॉर्ड उस खिलाड़ी को जाता है जिसने पूरी सीरीज में लगातार मैच-विनिंग प्रदर्शन किया है. उन्होंने वनडे फॉर्मेट में अपने 200 विकेट भी पूरे किए, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और वो इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे हैं.’
Fastest Indian spinner to 200 ODI wickets⚡ Leading wicket-taker of the #INDvWI ODI series 🎯
Any guesses for the 𝙄𝙢𝙥𝙖𝙘𝙩 𝙋𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙎𝙚𝙧𝙞𝙚𝙨? 🏅🤔
🔽 Watch | #TeamIndia | @mflone_ | @imkuldeep18
https://t.co/JZMZB1EoCl
— BCCI (@BCCI) October 4, 2026
सीनियर बल्लेबाजों को दिया श्रेय
बीसीसीआई की ओर से शेयर किए गए वीडियो में कुलदीप ने यह अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है. सीरीज शुरू होने से पहले तिरुवनंतपुरम में हमारे कुछ काफी उपयोगी ट्रेनिंग सेशन्स हुए थे, जिससे मुझे अपनी सही लय हासिल करने में मदद मिली.’ इसके साथ ही कुलदीप ने टीम के सीनियर बल्लेबाजों के योगदान की भी खुलकर तारीफ की. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल और रोहित शर्मा की ओर से सीरीज में खेली गई बेहतरीन पारियों को गेंदबाजों के काम को आसान बनाने का श्रेय दिया. वनडे सीरीज के बाद अब कुलदीप यादव का अगला टारगेट वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज है.

मोहिद खान
मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.
Read More