नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग (Election Commission) पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहा है। इस प्रदर्शन में लोकसभा-राज्यसभा के 300 सांसद शामिल हुए है। नेता विपक्ष ने कहा कि ‘वोट चोर’ ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी जनता के सैकड़ों प्रतिनिधियों को रोक रहे हैं। मोदी-शाह आज हिंदुस्तान की आवाज को दबाकर देश को हाइजैक कर रहे हैं।
पढ़ें :- यूपी में अब मिनटों में पता चलेगी दवा की असली कीमत, नहीं चलेगी डकैती, 1 नवंबर से ये व्यवस्था होगी लागू!‘वोट चोर’ ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी जनता के सैकड़ों प्रतिनिधियों को रोक रहे हैं।
मोदी-शाह आज हिंदुस्तान की आवाज को दबाकर देश को हाइजैक कर रहे हैं।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
https://t.co/tooG5sZNlz
पढ़ें :- Video Viral : बृजभूषण शरण सिंह से बोला समर्थक, कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है, देखें उनका रिएक्शन?— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
राहुल गांधी ने क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, कि हम लोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और उनके साथियों से मिलना चाहते थे। चुनाव आयोग का काम सही तरीके से चुनाव कराना है, पता नहीं ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) क्यों डरे हैं? राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि अगर लोकसभा-राज्यसभा सांसद से चुनाव आयुक्त नहीं मिलेंगे तो लोकतंत्र का क्या मतलब? एक बात मैं साफ कहता हूं, कोई भी नहीं बचेगा, चाहे वो नरेंद्र मोदी हो, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और मोहन भागवत हो। सब पर कार्रवाई होगी, इन्होंने हमारे देश को और आपके देश को नुकसान पहुंचाया है।
मेरे भारत के साथ जो किया गया है, वो देशद्रोह है।
चाहे वो नरेंद्र मोदी हो, अमित शाह हो, ज्ञानेश कुमार हो या मोहन भागवत हो – कोई बच कर नहीं भाग पाएगा। https://t.co/G1F4EF447t
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2026
पढ़ें :- राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त पर Gen-Z स्टाइल में कसा तंज, बोले- 'ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो...'
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हम सिर्फ उनका मुकाबला नहीं करने जा रहे हैं, बल्कि उन्हें खत्म कर देंगे।’ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा कि देश के साथ जो कुछ किया गया है, उसे ‘देशद्रोह’ कहा जाता है और इसमें कोई भी बच नहीं पाएगा।
Congress ने की भविष्यवाणी कहा- ‘गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा’
ये आकाशवाणी है – गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा https://t.co/5e6xYFuZzT
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ एक तगड़ा पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा गया, ‘ये भविष्यवाणी है कि गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा’। यह बयान कांग्रेस के राजनीतिक विरोध का हिस्सा था और इसके जरिए पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की अपनी मांग को दोहराया। विपक्षी दलों की ओर से ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ लगातार राजनीतिक आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है।
पढ़ें :- 'दो ठेकुआ, एक चाय...' BJP का नया नारा, PM मोदी की तारीफ पर क्यों भड़के यूजर्स?