world-news

Kannauj Viral News: अचानक लापता हुआ घर का सबसे प्यारा सदस्य, ढूंढने के लिए परिवार ने अपनाया अनोखा तरीका, सुराग देने वाले के लिए रखा इतने हजार रुपए का इनाम | IBC24

October 6, 2026

कन्नौज: Kannauj Pet Parrot Missing आजकल कई लोग पशु-पक्षियों को सिर्फ पालतू जानवर नहीं, बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। उनके साथ एक भावनात्मक रिश्ता जुड़ जाता है। ऐसे में अगर वे अचानक बीमार पड़ जाएं, कहीं खो जाएं या उनके साथ कोई अनहोनी हो जाए, तो पूरे परिवार का माहौल गमगीन हो जाता है। कई लोग उन्हें ढूंढने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं और उनकी सलामती की दुआ करते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से सामने आया है। जहां एक पालतू तोता के खो (Pet Bird Missing) जाने से एक शख्स ने उनकी वापसी की उम्मीद में पूरे शहरभर में पोस्टर लगवा दी और खोजने वालों के लिए इनाम भी रख दिया।

14 साल बाद चले गया घर छोड़कर

Kannauj Pet Parrot Missing मिली जानकारी के अनुसार, मामला छिबरामऊ के काशीराम कॉलोनी का है। दरअसल, यहां निवासी अर्जुन जोशी का यह तोता लंबे समय से उनके परिवार के साथ रह रहा था। करीब 14 सालों तक परिवार के साथ रहने के बाद अचानक वो गायब हो गया। परिवार के मुताबिक कुछ दिन पहले घर पर बिल्ली आई थी, जिसे देखकर वो डर गया और घर छोड़कर चला गया। इसके बाद परिवार ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।

ढूंढने वालों के लिए इनाम घोषित

लंबे समय से घर वापस नहीं लौटने के बाद अर्जुन जोशी ने उसकी तलाशी की लेकिन नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में गुमशुदगी के पोस्टर लगवाए। पोस्टर में तोते की पहचान से जुड़ी जानकारी दी गई है, ताकि उसे देखने वाला कोई भी व्यक्ति पहचान कर परिवार को सूचना दे सके।

ढूंढने वालों के लिए इनाम घोषित

वापसी की उम्मीद के लिए अर्जुन जोशी ने शहरभर में पोस्टर लगावा दिया और उसकी पहचान और 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी कर दी। अगर कोई व्यक्ति तोते को ढूंढकर सही-सलामत परिवार तक पहुंचाता है तो उसे यह रकम दी जाएगी।

जानकारी देने वालों को 10 हजार का इनाम

इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को तोते के बारे में कोई पुख्ता जानकारी मिलती है, लेकिन वह उसे खुद वापस नहीं ला पाता, तब भी परिवार ने सूचना देने वाले को इनाम देने की बात कही है। सही सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Vande Bharat: 'सुप्रीम' सुनवाई.. सियासी पारा हाई! Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, आखिर कब थमेगा ये बवाल? 
  • Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पंचायत कर्मचारियों को बड़ा झटका, नहीं मिलेगी सरकारी पेंशन, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका 
  • शह मात The Big Debate: 'यात्रा' से पहले बयान, दिग्गी को पसंद है घमासान! पूर्व सीएम ने BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप, क्या दिग्विजय के आरोपों का समर्थन करेगी कांग्रेस?