world-news

झोटा हत्याकांडः पत्नी बोलीं जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब नहीं करेंगे संस्कार, परिवार से CBI की एक घंटे पूछताछ

October 22, 2026

मानसा(उत्तम हिन्दू न्यूज)- पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की मौत के मामले में गतिरोध बरकरार है। घटना के 10वें दिन भी उनका पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर ने स्पष्ट किया है कि जब तक पंजाब सरकार परिवार की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती, तब तक उनके पति का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिवार और एक्शन कमेटी मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा डीजीपी गौरव यादव के इस्तीफे समेत 10 मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

इस बीच, 22 अक्टूबर को पंजाब विधानसभा में परविंदर सिंह झोटा को श्रद्धांजलि दी गई। सदन में स्पीकर और सभी विधायकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

परिजनों से करीब एक घंटे तक पूछताछ

मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने मानसा के रेस्ट हाउस में झोटा के पिता भीम सिंह, मां अमरजीत कौर और पत्नी मनप्रीत कौर से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। परिवार की सीबीआई अधिकारियों के साथ यह दूसरी मुलाकात थी। इसके अलावा, जांच टीम ने मामले में आरोपी अश्विनी कुमार और विपिन कुमार के घरों की भी तलाशी ली।

मेडिकल स्टोर की जांच, दुकानदारों से पूछताछ

सीबीआई ने श्मशानघाट रोड स्थित मानसा मेडिकल हॉल की भी जांच की। जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान पंजाब सरकार द्वारा निलंबित किए गए ड्रग इंस्पेक्टर को भी टीम के साथ लाया गया था। अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर की जांच करने के साथ आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की। जांच का उद्देश्य मामले से जुड़े तथ्यों और संभावित साक्ष्यों को जुटाना है।

चारों आरोपी 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में

मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों अश्विनी कुमार, नीलम रानी, विपन कुमार और लाडी कुमार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद चारों को 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है, जबकि झोटा के परिवार ने मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने का फैसला बरकरार रखा है।

You Might Be Interested In

  • नेतन्याहू ने PM मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित मच्छार के साथ मशाल जलाने का दिया न्योता
  • छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बस, अब तक 6 लोगों की मौत, 39 घायल
  • सोना करीब 1,400 रुपए हुआ सस्ता, चांदी 2 लाख के नीचे
  • भाखड़ा बांध का 64वां समर्पण दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया
  • Team India ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा; T20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा रन चेज
  • खौफनाक: सौतेले बेटे ने मां पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 70% झुलसी महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम