world-news

Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी बारिश के बाद बढ़ा चिनाब नदी का जलस्तर

August 23, 2026

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह झमाझम बारिश हुई. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह झमाझम बारिश हुई. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

author-image

Suhel Khan

23 Aug 2026

06:45 IST

एडिट

23 Aug 2026

12:28 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 23 August 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 23 अगस्त 2026 और दिन रविवार है. देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी-तूफान आने की भी संभावना है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज संगठन की समीक्षात्मक बैठक करेंगे. जिसमें सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रभारी शामिल होंगे. ये बैठक सुबह 10 बजे से बीजेपी मुख्यालय में होगी.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 23 और 24 अगस्त को हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित होने वाले संगठन सृजन अभियान के तहत दौरा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘पीएम पोषण रसोइया सम्मान समारोह’ की अध्यक्षता करेंगे. जबकि विदेश मंत्री एस जयशंकर आज दो दिवसीय रूस की यात्रा पर जाएंगे. जहां वे द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश संबंधों समेत विभिन्न मुद्दों पर रूसी नेताओं के साथ वार्ता करेंगे.  इसके साथ ही वे रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ मिलकर व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Aug 23, 2026 12:27 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी बारिश के बाद बढ़ा चिनाब नदी का जलस्तर

    जम्मू-कश्मीर के डोडा में लगातार भारी बारिश हो रही है.  जिसके चलते चिनाब नदी का जलस्थर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. बारिश का ये दौर अभी भी जारी है. राज्य के अलग-अलग इलाकों में भी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है.

    Doda, Jammu & Kashmir: Heavy rainfall continues, causing the Chenab River’s water level to rise significantly pic.twitter.com/qdZdVLyY5N

    — IANS (@ians_india) August 23, 2026
  • Aug 23, 2026 10:34 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के जसोला में नाले में बहा 15 साल का लड़का, तलाशी अभियान जारी

    राजधानी दिल्ली के जसोला इलाके में आज सुबह पतंग निकलाने की कोशिश के दौरान 15 साल का एक लड़का नाले में बह गया. फिलहाल तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन अभी तक लड़के का कुछ पता नहीं चला है.

    — Press Trust of India (@PTI_News) August 23, 2026
  • Aug 23, 2026 10:02 IST

    Breaking News Today Live Updates: राजस्थान और यूपी सरकार के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका

    राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों के उन सर्कुलर को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिनमें सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और फ़ोटोग्राफ़ी व वीडियोग्राफ़ी पर रोक लगाई गई है. वकील नरेंद्र मिश्रा ने इन सर्कुलर को रद्द करने की मांग करते हुए तर्क दिया है कि ये संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(a), 19(1)(g), 21 और 21-A के तहत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं. ये प्रतिबंध पत्रकारों, यूट्यूबर, सोशल मीडिया यूजर्स और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों पर लागू होते हैं और इनमें फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग शामिल हैं.

    A petition has been filed in the Supreme Court challenging Rajasthan and Uttar Pradesh government circulars restricting the entry of outsiders and photography and videography in government schools. Advocate Narendra Mishra has sought quashing of the circulars, arguing that they… pic.twitter.com/ijQdu2urxK

    — IANS (@ians_india) August 23, 2026
  • Aug 23, 2026 09:46 IST

    Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी सुबह 10 बजे स्पेस स्टार्टअप के CEO के साथ करेंगे बातचीत

    आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पेस स्टार्टअप के CEO के साथ बातचीत का प्रसारण आज सुबह 10 बजे किया जाएगा.

    Delhi | Prime Minister Narendra Modi’s interaction with space startup CEOs will be telecast at 10 am today.

    (File pic) pic.twitter.com/j3nvq1BTNK

    — ANI (@ANI) August 23, 2026

  • Aug 23, 2026 09:39 IST

    Breaking News Today Live Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का सोमवार को दो दिवसीय यूपी दौरा

    युवाओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार से दो दिन के लिए उत्तर प्रदेश का दौरा करेगा. इस दौरे का मकसद जमीनी स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत करना, युवाओं और भविष्य के वोटरों को चुनावी व्यवस्था से जोड़ना, चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देना और बूथ लेवल अधिकारियों से बातचीत करना है. इस प्रतिनिधिमंडल में सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मनीष गर्ग, डायरेक्टर जनरल (मीडिया) आशीष गोयल, डायरेक्टर जनरल (IT) डॉ. सीमा खन्ना और आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

    STORY | CEC to visit UP; to engage youth with electoral system

    A delegation led by Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar will visit Uttar Pradesh for two days beginning Monday to further strengthen the electoral process at the grassroots level, engage youth and future voters… pic.twitter.com/jPfWa7630d

    — Press Trust of India (@PTI_News) August 23, 2026
  • Aug 23, 2026 09:35 IST

    Breaking News Today Live Updates: देहरादून में भारी बारिश के चलते टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास गिरा पेड़, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

    उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कल रात से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण मशहूर और ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास एक पेड़ गिर गया, जिससे दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

  • Aug 23, 2026 09:21 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में चिनाब नदी में फंसे तीन लोगों को किया गया रेस्क्यू

    जम्मू-कश्मीर के अखनऊ में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने से नदी में फंसे तीन लोगों को शनिवार रात पुलिस, सेना और SDRF के संयुक्त अभियान में बचाया गया.

    VIDEO | Akhnoor, Jammu and Kashmir: Three men stranded in the Chenab river following a sudden rise in water levels caused by heavy rains in its catchment area, were rescued in a joint operation by the police, Army and SDRF on Saturday night.

    (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/MKC93cojTc

    — Press Trust of India (@PTI_News) August 23, 2026
  • Aug 23, 2026 07:47 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भारी बारिश, निचले इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी

    जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुबह से लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. हालांकि लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है.

    Baramulla, Jammu and Kashmir: Rain is lashing Baramulla since early morning, causing waterlogging in some low-lying areas. The rainfall is also bringing relief from the heat pic.twitter.com/xunSlT3wui

    — IANS (@ians_india) August 23, 2026
  • Aug 23, 2026 07:24 IST

    Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु के कृष्णगिरि में जुआ खलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 17 लोग गिरफ्तार

    तमिलनाडु के कृष्णगिरि में पुलिस ने होसुर के पास बेलाथुर झील पर पैसे के लिए जुआ खेलने के आरोप में 17 लोगों को गिरफ़्तार किया है. पुलिस की एक टीम ने मौके पर छापा मारा और ₹17.03 लाख नकद, एक लग्ज़री कार, एक दो-पहिया वाहन और 17 मोबाइल फ़ोन ज़ब्त किए हैं. बागलूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसमें और लोग भी शामिल थे.

    Krishnagiri, Tamil Nadu: Police arrested 17 people for allegedly gambling for money at Belathur lake near Hosur. A police team raided the spot and seized ₹17.03 lakh in cash, a luxury car, a two-wheeler and 17 mobile phones. Bagalur police have registered a case and are… pic.twitter.com/SQZjkwlIJ4

    — IANS (@ians_india) August 23, 2026
  • Aug 23, 2026 06:51 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके टेम्पो से टकराकर ई-रिक्शा चालक की मौत

    बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शनिवार देर रात एक ई-रिक्शा ड्राइवर जितेंद्र राठौर की मौत हो गई. उनका ई-रिक्शा एक टेम्पो से टकरा गया था. पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. टेम्पो को ज़ब्त कर लिया गया है और पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है.

    Delhi: An e-rickshaw driver, identified as Jitender Rathore, died after his vehicle collided with a tempo in the Mangolpuri area of Outer Delhi late Saturday night. Police rushed him to a hospital, where doctors declared him dead. The tempo has been taken into custody, and police… pic.twitter.com/46Kp7fDZtY

    — IANS (@ians_india) August 22, 2026
  • Aug 23, 2026 06:48 IST

    Breaking News Today Live Updates: ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत

    दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर कहर बरपा रहा है. दिल्ली-एनसीआर में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. आज सुबह ग्रेटर नोएडा में भी झमाझम बारिश हुई. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई.

    Greater Noida, Uttar Pradesh: Heavy rain is lashing the city, providing relief from the humid and scorching weather pic.twitter.com/rpw0LriUaA

    — IANS (@ians_india) August 23, 2026