world-news

CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में बारिश, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि - Pratidin Rajdhani

August 23, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों की रफ्तार फिर से बढ़ गई है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिक जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. इस बीच बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे मानसूनी एक्टिविटी बढ़ सकती है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम साय से मिले लेह-लद्दाख अध्ययन भ्रमण से लौटे पत्रकार, मुख्यमंत्री बोले- बस्तर के पर्यटन को नई पहचान दिलाने में मीडिया की बड़ी भूमिका

रायपुर में आज बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में 23 अगस्त को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. शहर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दो दिन बाद भी भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमकके साथ वज्रपात की भी आशंका है. अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार बने रहेंगे.

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अफसर-कर्मचारियों को मिलेगी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की खास ट्रेनिंग

कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने रविवार सुबह बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इसके मुताबिक, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना है. अगले तीन घंटों तक इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहने वाला है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Join Us

Photo of news desk