world-news

Weekly Horoscope 24-30 August 2026: ग्रहण और बुधादित्य योग में बीतेगा सप्ताह, जानें किस राशि के लिए कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन?

August 23, 2026

113

किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Image Credit : Asianet News

किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Saptahik Rashifal 24 Se 30 August 2026: अगस्त के चौथे और अंतिम सप्ताह में कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करेगा। सिर्फ चंद्रमा ही हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। पूरे सप्ताह सिंह राशि में सूर्य, केतु और बुध के होने से त्रिग्रही योग बना रहेगा। सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य राजयोग और सूर्य व केतु की युति से ग्रहण योग पूरे सप्ताह असर डालेगा। आगे जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

213

मेष साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। शेयर मार्केट में निवेश के लिए समय ठीक है, लेकिन सावधानी जरूरी है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मंगलवार के बाद समय आपके पक्ष में रहेगा। बदलते मौसम से सेहत प्रभावित हो सकती है।

313

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको विरोधियों पर बढ़त मिल सकती है। विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को अच्छे अवसर मिलेंगे। कला और संगीत से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। निजी रिश्तों में चल रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा और सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। वाहन में अचानक खराबी आ सकती है। नशीले पदार्थों से दूर रहें।


ये भी पढ़ें-
चंद्र ग्रहण 2026: 4 राशियों के लिए शुभ, पैसा-करियर, नौकरी, हर काम में दिलाएगा सक्सेस!

413

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

513

कर्क साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगी। बातचीत से पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। लोन चुकाने के लिए समय अच्छा है। छात्रों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

613

सिंह साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। बड़ी बिजनेस डील हो सकती है। परिवार में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी। पढ़ाई में सुधार होगा और खुद को साबित करने का अच्छा मौका मिलेगा। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। महंगी खरीदारी से बजट बिगड़ सकता है। तनाव और थकान से बचें। संपत्ति विवादों में सावधानी रखें।

713

कन्या साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके मिलेंगे और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन पैसे बचाने पर ध्यान दें। छात्रों को अच्छे संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। खेल से जुड़े लोगों को सम्मान या प्रोत्साहन मिलेगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। परिवार में छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। घुटनों और नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

813

तुला साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह पैसों के लेन-देन में लाभ मिलने की संभावना है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में फायदा हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और धार्मिक यात्रा का मौका मिलेगा। संपत्ति को लेकर बड़ी डील भी हो सकती है। रविवार और सोमवार अच्छे दिन रहेंगे। परिवार के लोगों पर गुस्सा करने से बचें। नौकरी करने वालों को करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

913

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। दांपत्य जीवन में प्यार और समझ बनी रहेगी। मन में कुछ नया और रचनात्मक करने की इच्छा होगी। मंगलवार और बुधवार व्यापार के लिए अच्छे दिन रहेंगे। इस दौरान आप कुछ ऐसे लोगों को पहचान पाएंगे जो आपके साथ सही नहीं हैं। अपनी गलतियों से सीखें और दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिस्थितियों से हार न मानें और लगातार प्रयास करते रहें।

1013

धनु साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

नौकरीपेशा लोग अपना निजी व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कोई मनचाहा काम पूरा हो सकता है और अच्छी खबर से आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधानी रखें और अकेले यात्रा करने से बचें।

1113

मकर साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आय में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और काम समय से पहले पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और योग्यता की तारीफ होगी। परिवार को आप पर गर्व होगा। नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। छोटी बातों पर ज्यादा समय बर्बाद न करें।

1213

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। युवा प्रेमियों का प्रेम विवाह तय हो सकता है। आपके संपर्क और मित्र भविष्य में काफी काम आएंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कारोबार में प्रगति होगी और बीमार लोगों की सेहत में सुधार आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें और विवादित रिश्तों से दूर रहें। अपनी निजी बातें किसी से साझा न करें। मंगलवार और गुरुवार सावधानी वाले दिन रहेंगे।

1313

मीन साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

संपत्ति से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे और नौकरी में स्थानांतरण की योजना सफल हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता दूर होगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। नया निवेश लाभ दे सकता है। युवाओं को नौकरी को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.