world-news

BPTP ग्रेटर फरीदाबाद कॉलोनियों की हैंडओवर प्रक्रिया तेज: सेक्टर-75 से 89 की कॉलोनियों पर RWA, अधिकारियों और डेवलपर्स की हुई बैठक - Faridabad News

July 22, 2026

फरीदाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जॉइंट कमिश्नर अमित मान बैठक लेते हुए। - Dainik Bhaskar

जॉइंट कमिश्नर अमित मान बैठक लेते हुए।

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 से 89 स्थित कॉलोनियों को नगर निगम के अधीन लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसको लेकर नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर अमित मान ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), संबंधित विभागों के अधिकारियों, डेवलपर्स के साथ हैंडओवर प्रक्रिया को लेकर बैठक की।

बैठक के दौरान सेक्टरवासियों ने क्षेत्र में सड़क, सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। जॉइंट कमिश्नर अमित मान ने सभी पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और भरोसा दिलाया कि नगर निगम नागरिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार हर बिंदु पर कार्रवाई करेगा।

सेक्टर वासियों ने क्षेत्र में सड़क, सीवर, पेयजल, और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं

सेक्टर वासियों ने क्षेत्र में सड़क, सीवर, पेयजल, और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं

जल्द पूरी की जाएंगी सभी औपचारिकता

अमित मान ने कहा कि सेक्टर-75 से 89 की प्लॉटेड कॉलोनियों को नगर निगम के अधीन लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विभागों, डेवलपर्स और आरडब्ल्यूए के बीच समन्वय स्थापित कर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी, ताकि भविष्य में इन क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

नियमों को पूरा करने वाली कॉलोनियां नगर निगम को हस्तांतरित की जाएंगी,

नियमों को पूरा करने वाली कॉलोनियां नगर निगम को हस्तांतरित की जाएंगी,

नियम पूरा करने वाली कॉलोनियां होंगी हैंडओवर

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वही कॉलोनियां नगर निगम को हस्तांतरित की जाएंगी, जो निर्धारित मानकों और सरकारी नियमों को पूरा करेंगी। इसके लिए सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्लानिंग डीटीपी मनीष यादव, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय पंघाल, एचएसवीपी के अधिकारी, बीपीटीपी और कंट्रीवाइड प्रमोटर्स के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद रहे।

.

खबरें और भी हैं...

  • दिल्ली कूच से पहले फरीदाबाद में कांग्रेस नेता नजरबंद: आरोप- बिना कारण नेताओं को रोका, लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन

    आरोप- बिना कारण नेताओं को रोका, लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा पुलिस के जवान से 19.69 लाख हड़पे: फेसबुक पर युवती से दोस्ती, वॉट्सएप लिंक भेज निवेश का दिया झासा

    फेसबुक पर युवती से दोस्ती, वॉट्सएप लिंक भेज निवेश का दिया झासा|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में दूध निकाल गाय छोड़ने वालों पर होगी FIR: निगम ने बनाई टीमें, मालिकों की होगी पहचान; अवैध डेयरियों पर कार्रवाई

    निगम ने बनाई टीमें, मालिकों की होगी पहचान; अवैध डेयरियों पर कार्रवाई|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:44
    • कॉपी लिंक

    शेयर