'भोजपुरी बवाल' शो में तेजप्रताप अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर बातें करते नजर आते हैं। इस बार तेज प्रताप ने अब अपनी दूसरी शादी और लाइफ पार्टनर पर चुप्पी तोड़ी है। शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है।
.
जिसमें तेजप्रताप यादव से पूछा जाता है कि इतने बड़े बंगले में अकेले रहेंगे? इसपर तेजप्रताप ने कहा कि अकेले कहां हैं। बहुत लोग हैं यहां।
जब उनसे पूछा गया कि श्रीराम ने मां सीता के साथ वनवास किया था, लेकिन आप तो अकेले वनवास पर हैं। इस पर तेजप्रताप यादव कहते हैं कि मेरा तो तलाक का केस चल रहा है। डॉयवोर्स खत्म होने पर आ जाएंगी, उसमें कौन सी बड़ी बात है, लेकिन उनकी होने वाली पार्टनर कौन है?
इस बारे में उन्होंने चुप्पी साध ली। मगर फैंस उनकी बात सुनकर काफी एक्साइटेड हैं और दूसरी बार उनके दूल्हा बनने का इंतजार कर रहे हैं। उधर पवन सिंह ने कहा कि MLC बनने के बाद वो रो पड़े थे।

दोनों की शादी एक साल ही चल पाई। अभी तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा
इससे पहले तेजप्रताप ने बताया था कि एश्वर्या से तलाक लेने का फैसला क्यों किया…
एश्वर्या रोक-टोक करती थी- तेजप्रताप
शो में इससे पहले भी तेज प्रताप ने बताया था कि उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने का फैसला क्यों लिया। तेज प्रताप में कहा था कि हमारे बीच बनती नहीं थी। हम पूजा और मंदिर जाने वाले आदमी है। वो (ऐश्वर्या) इसके लिए वो रोक-टोक करती थी।
तेजप्रताप ने यह भी कहा कि ऐश्वर्या ने मेरी मां को पीटा भी था। वह बड़े कॉलेज की प्रोडक्ट थी और मैं खेती वाले अंदाज में रहता था। लोगों ने अफवाह उड़ाया था कि हमारा लव मैरिज है जबकि मैंने अरेंज मैरेज की थी। मैंने अपने माता-पिता के आदेशों का पालन किया था।

2018 में हुई थी तेजप्रताप-ऐश्वर्या की शादी
तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। तेजप्रताप पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बेटे हैं, जबकि ऐश्वर्या चंद्रिका राय की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं।
शादी के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद ने अपने समधी चंद्रिका राय को सारण से टिकट दिया, लेकिन वह हार गए।
वह 2019 का ही समय था जब ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था कि राबड़ी देवी ने मुझे बाल खींचकर मारा है, राबड़ी आवास में गार्ड ने भी मुझे मारा है। राबड़ी देवी ने मेरा फोन छीन लिया।
मां-बाप को जलील कर रहे हैं। इसके बाद चंद्रिका राय और उनकी पत्नी दल-बल के साथ राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गए थे। तेजप्रताप यादव ने भी ऐश्वर्या पर आरोप लगाए थे। मामला इतना बढ़ा कि तलाक तक पहुंच गया।

MLC बनने के बाद रोए थे पवन सिंह
भोजपुरी बवाल शो के एक एपिसोड में पवन सिंह बताते हैं कि मेरे जीवन में ऐसी कमी है जिसे दूर करने का कोई हल नहीं है। वह एमएलसी बनने के बाद अपने पिता को याद करके रोने लगे थे। वह एमएलसी पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले वृद्धाश्रम पहुंचे थे।
पवन सिंह ने कहा कि जमाने की नजरों में मेरे पास बेशुमार दौलत शोहरत है। जहां जाता हूं, वहां लाखों फैंस की कतार होती है। लेकिन सबके बावजूद एक ऐसी कमी है जिसे दूर करने का कोई हल नहीं है। मैं अपने पिताजी के साथ कुछ समय बिता सकूं,वो मेरे हिस्से में नहीं है। जब अपने जीवन की कड़ी धूप सह नहीं पाता हूं तो अपने पिता की छांव को महसूस करता हूं।

------------------------------
तेजप्रताप बोले- मैं कृष्ण भक्त, पवन सिंह लफुआ:पटना के ज्ञान भवन में 'भोजपुरी बवाल' का ग्रैंड फिनाले; काजल राघवानी बोलीं- Miss You खेसारी

जियो हॉटस्टार की ओर से ‘भोजपुरी बवाल’ का आज ग्रैंड फिनाले है। इसे लेकर पटना के ज्ञान भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद फिनाले के आखिरी एपिसोड की शूटिंग की जाएगी। कार्यक्रम में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ समेत कई भोजपुरी स्टार पहुंचे हैं। CM सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन तेज प्रताप यादव के आने से पहले ही वे निकल गए। पूरी खबर पढ़ें